गजवा-ए-हिंद : NIA की टीम पहुंची ग्वालियर, संदिग्ध से की पूछताछ

गजवा-ए-हिंद : NIA की टीम पहुंची ग्वालियर, संदिग्ध से की पूछताछ

Ghazwa e Hind : गजवा ए हिंद मामले में एक संदिग्ध से पूछताछ करने के लिए राष्ट्रीय अन्वेषण ब्यूरो (NIA) की टीम ने ग्वालियर में दबिश दी, टीम के ग्वालियर में पूछताछ करने की पुष्टि एसपी अमित सांघी ने की है।

एसपी ने की NIA की टीम के आने की पुष्टि 

एसपी अमित सांघी ने बताया NIA की टीम यहाँ आई थी, उनके यहाँ एक अपराध पंजीबद्ध है उसकी के सिलसिले में यहाँ बहोड़ापुर क्षेत्र में एक संदिग्ध से पूछताछ करना थी, टीम ने संदिग्ध से पूछताछ की और फिर वो यहाँ से चली गई, ग्वालियर पुलिस से उन्हें जो सहयोग अपेक्षित था वो हमने दिया।

बहोड़ापुर स्थित संदिग्ध के घर दी दबिश की पूछताछ 

उधर सूत्रों की बात पर भरोसा करें तो NIA की टीम पिछले दो दिनों से शहर में थी वो एक बड़े होटल में रुकी थी उसने संदिग्ध के विषय में जानकारी जुटाई फिर स्थानीय पुलिस की मदद से बहोड़ापुर स्थित संदिग्ध के घर पहुँच गई जहाँ करीब 2 घंटे पूछताछ की। बताया जा रहा है कि NIA की टीम को गजवा ए हिंद मोड्यूल के विषय में इस संदिग्ध से महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है जिसे लेकर वो ग्वालियर से लौट गई। गौरतलब है कि NIA की टीमें देशभर में गजवा ए हिन्द और PFI से जुड़े लोगों पर कार्रवाई कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”810875943″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews