रोजगार पाने का सुनहरा मौका, 29 सितंबर को यहां प्लेसमेंट ड्राइव

रोजगार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के तहत युवाओं को रोजगार (employment) के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। प्रदेश के जिला रोजगार कार्यालयों में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन लगातार किया जा रहा है।  इसी क्रम में 29 सितंबर को ग्वालियर के जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव (placement drive) का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट ड्राइव रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर गदाईपुरा मुरैना लिंक रोड पर स्थित ग्वालियर जिला रोजगार कार्यालय (Gwalior District Employment Office) में प्रात: 11 बजे से शुरू होगी।

उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसएम हुंडई मोटर्स ग्वालियर द्वारा सर्विस एडवाइजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, टेली ऑपरेटर, कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव, सेल्स एक्जीक्यूटिव एवं बॉडी शॉप इंचार्ज, प्यून की भर्ती की जायेगी। बीई, बीटेक मेकेनिकल स्नातक से लेकर कम्प्यूटर ज्ञान रखने वाले 10वीं व 12वीं कक्षा परीक्षा उत्तीर्ण 18 से 28 आयु वर्ग के युवा इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Gwalior : पूर्व महिला सरपंच को जेल भेजने का आदेश, ये है पूरा मामला

इसी तरह एयरटेल पेमेंट बैंक ग्वालियर द्वारा मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव और श्रीराम फॉर्च्यून सोल्यूशन लिमिटेड ग्वालियर द्वारा बिजनेस डवलपमेंट मैनेजर की भर्ती की जायेगी। एयरटेल कंपनी में भर्ती के लिये 18 से 30 वर्ष और श्रीराम फॉर्च्यून में 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी पात्र होंगे। इन तीनों कंपनियों में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को आरंभ में 8 हजार से लेकर 16 हजार रूपए तक वेतन देय होगा।

ये भी पढ़ें – IRCTC की श्री जगन्नाथ यात्रा में कीजिये दो ज्योतिर्लिंग के दर्शन, यहां देखिये पूरा टूर शेड्यूल

निजी कंपनी में नौकरी करने के इच्छुक युवा अपना रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews