उप चुनाव से पहले ग्वालियर-चंबल अंचल को सरकार ने दी ये बड़ी सौगात

उप चुनाव से पहले ग्वालियर-चंबल अंचल को सरकार ने दी ये बड़ी सौगात

ग्वालियर । अतुल सक्सेना| ग्वालियर एवं चंबल अंचल के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की उच्च स्तरीय खेल सुविधायें एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए ग्वालियर में खेल परिसर का निर्माण होगा। सरकार ने इसके लिये 10 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर दी है।

यह खेल परिसर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्दीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के विशेष प्रयासों से मंजूर हुआ है। जिला खेल परिसर का निर्माण आईआईआईटीएम के सामने 50 एकड़ भूमि में होगा। इसके लिये 10 करोड़ रूपये की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।

जल्द ही ग्वालियर के युवाओं के लिए भव्य खेल परिसर बनकर तैयार होगा । खेल परिसर की मंजूरी से ग्वालियर के सभी खेल संगठनों एवं खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है। पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित खिलाड़ियों एवं खेल संगठनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान, भारत सरकार के मंत्री श्री तोमर एवं ग्वालियर सांसद श्री शेजवलकर के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews