बारात में दूल्हे को ले जा रही घोड़ी ने की सड़क पर गंदगी, भरना पड़ा जुर्माना

बारात में दूल्हे को ले जा रही घोड़ी ने की सड़क पर गंदगी, भरना पड़ा जुर्माना

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। अपनी बारात में शान से घोड़ी पर बैठे दूल्हे को रोककर कोई चालान काटे और उससे जुर्माना भरने के लिए कहे तो सोचिए उसे कैसा लगेगा, लेकिन ग्वालियर में ऐसा हो रहा है। ग्वालियर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत नगर निगम स्वच्छता अभियान चला रहा है और गंदगी करने वालों से जुर्माना वसूल रहा है। इसी क्रम में अब बारात में चलने वाली घोड़ी भी नगर निगम के निशाने पर है।

इस समय शादियों का मौसम चल रहा है इससे कई बार सड़क पर जाम की स्थिति भी बनती है।  इसी दौरान एक रोचक मामला भी सामने आया है।  ग्वालियर के सराफा बाजार से एक बारात जा रही थी, दूल्हा शान से घोड़ी पर सवार था।  अचानक घोड़ी ने सड़क पर गंदगी कर दी, तभी नगर निगम की टीम वहां पहुँच गई और जुर्माना भरने के लिए कहने लगी।

ये भी पढ़ें – क्या नंबर भी बदल सकते है आपका जीवन, तो देखिए क्या कहता है भाग्यांक 7

जुर्माने की बात सुनकर दूल्हा और परिजन नगर निगम की टीम से बहस करने लगे, मौका देखकर घोड़ी मालिक दाएं बाएं हो गया। काफी  देर बहस के बाद  आखिरकार दूल्हे ने 500 रुपये का जुर्माना दिया उसके बाद बारात आगे बढ़ सकी।

ये भी पढ़ें – BEL Recruitment 2022 : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को चाहिए इंजीनियर, जानिए वेतन और लास्ट डेट

ग्वालियर  नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने बताया कि गंदगी फैलाने वालों पर लगातार शहर में जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अगर कोई भी गंदगी फैलाते हुए नजर आता है तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें – अच्छी खबर : Single dose Sputnik Light कोरोना वैक्सीन को DCGI की मंजूरी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews