ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर किया दूल्हे राजा का स्वागत, धराशाई किया कानून, पुलिस जुटी तलाश में

ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर किया दूल्हे राजा का स्वागत, धराशाई किया कानून, पुलिस जुटी तलाश में

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर चम्बल अंचल में बंदूक रखना और उससे गोलियां (Firing) चलाना शान समझा जाता है।  भले ही  हर्ष फायर प्रतिबंधित हो लेकिन यहाँ नियमों को ताक पर रखकर दबंग बंदूकधारी अपना रौब दिखाने के लिए शादियों में जमकर हर्ष फायर (Harsha fire) कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शादी समारोह में दूल्हे की एंट्री बंदूकों की गोलियों के साथ हो रही है।

ग्वालियर(Gwalior news) में पिछले कुछ महीनों से लायसेंसी और अवैध हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन जारी है। कोई शादियों में हर्ष फायर कर दबंगई दिखाता है तो कोई सोशल मीडिया पर अवैध हथियार (Illegal Arms)  पोस्ट कर अपनी वीडियो डालता है।  हालाँकि पुलिस (Gwalior Police ) भी ऐसे लोगों को चिन्हित कर एक्शन ले रही है बावजूद इसके हथियारों का प्रदर्शन रुक नहीं रहा।

 ये भी पढ़ें – MP News: अटल प्रगति पथ से जुड़ेंगे 3 राज्य, इन जिलों को होगा लाभ, CM के कलेक्टरों को ये निर्देश

ग्वालियर में इस समय एक ऐसा ही हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे की एंट्री फ़िल्मी स्टाइल में हो रही है।  दूल्हे के साथ चल रहे पांच बंदूकधारी ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। मैरिज गार्डन में मेहमानों की भीड़ है लोग वीडियो बना रहे हैं।  इन्हीं में से किसी ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ये भी पढ़ें – MP School : कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए बड़ी खबर, आदेश जारी

बताया जा रहा है कि ये वीडियो मुरार थाना क्षेत्र में खुरैरी में आयोजित किसी शादी समारोह का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा है। एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया का कहना है कि हर्ष फायर प्रतिबंधित है इस तरह खुले आम मैरिज गार्डन में गोलियां चलाने वालों की तलाश की जा रही है, उनके पास भी वीडियो पहुंचा है।  मैरिज गार्डन के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”676555285″]

[dgv_vimeo_video id=”676555477″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews