पार्वती गौशाला में सामूहिक श्री गोवर्धन पूजा, गौवंश की रक्षा का लिया संकल्प 

पार्वती गौशाला में सामूहिक श्री गोवर्धन पूजा, गौवंश की रक्षा का लिया संकल्प 

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। दीवाली के दूसरे दिन पूजे जाने वाले श्री गोवर्धन (Govardhan)जी की पूजा डबरा (Dabra) में भी विधि विधान से की गई। नगर के धूमेश्वर धाम के महंत अनुरुद्ध जी महाराज ने समाजसेवियों (Social Workers)और ग्रामवासियों (Villagers) के साथ पार्वती गौशाला सामूहिक पूजन (Samuhik pujan ) कार्यक्रम आयोजित कर  श्री गोवर्धन पूजा की और उपस्थित लोगों को गौवंश की रक्षा का संकल्प (Oath)दिलाया।

नगर में श्री गोवर्धन पूजा कई स्थानों पर आयोजित की गई।  सामूहिक पूजन कार्यक्रम पार्वती गौशाला में आयोजित किया गया जिसमें नगर के गौ सेवकों, समाजसेवियों एवं व्यापारियों ने गोवर्धन पूजा कर नगर की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।  महंत  अनिरुद्ध शास्त्री जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई। इस मौके पर उन्होंने भगवान गोवर्धन से कामना करते हुए उपस्थित लोगों एवं नगर वासियों से अपील की कि  गौ माता की सेवा और संरक्षण करना हम सबका दायित्व है युवाओं के द्वारा गौशाला में जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है इस कार्य को और विस्तार में बढ़ाने की आवश्यकता है।  गौ सेवा में हर नगर वासी जुड़कर अपना सहयोग करें हमें गोवंश का संवर्धन करना है आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर आप सब लोग संकल्पित हो कि हम गौशाला को एक नए रूप में विकसित करेंगे। सामूहिक पूजा के मौके  पर  गौसेवक आयुष पालीवाल, कमलेश कुशवाह, महेश शर्मा, केशव यादव, बलदेव अग्रवाल, रघुवीर सिंह यादव, रघुवीर सिंह यादव, धर्मेंद्र अग्रवाल,जयंत सिंह यादव, रमेश यादव, रविन्द्र यादव, अनिल जैन,मनोज अग्रवाल आदि समाजसेवी मौजूद रहे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews