
Gwalior News : ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में दुल्लपुर में एक डेयरी संचालक पर नगर निगम द्वारा पुलिस थाने में एफआईआर कराये जाने पर गुर्जर समाज भड़क गया है और सड़क पर उतर आया है। समाज के सैकड़ों लोगों ने आज नगर निगम मुख्यालय पर धरना दिया और एफआईआर कराने वाले और मकान तोड़ने वाले कर्मचारियों पर एक्शन लेने की मांग की है।
आज बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग निगम मुख्यालय पर इकट्ठा हो गए और मुख्य द्वार पर धरना देकर बैठ गए, समाज के लोगों का कहना था कि नगर निगम ने गोबर बहाने का जुर्माना भी लगाया फिर झूठा केस बनाकर एफआईआर दर्ज करा दी और बिना किसी सूचना के मकान भी तोड़ दिया, ये तो दादागिरी है, उन्होंने एफआईआर वापस नहीं होने तक आंदोलन का ऐलान कर दिया।
आक्रोश देख निगम ने बुलाया पुलिस फ़ोर्स
आक्रोश देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स निगम मुख्याल पर बुला लिया गया, एडिशनल एसपी, सीएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी फ़ोर्स के साथ पहुंच गए। सभी अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की लेकिन गुर्जर समाज के लोग धरने से नहीं उठे। पीड़ित गुड्डी गुर्जर ने कहा कि निगम की टीम मेरे ही मकान पर पहुंची जबकि पूरी गली में भैंसे बंधी हैं, उसने कहा नगर निगम ने मेरा मकान तोड़ दिया मुझे न्याय मिलना चाहिए।
अपर आयुक्त और एडिशनल एसपी ने दिया जाँच का भरोसा
अपर आयुक्त मुनीश सिकरवार ने मीडिया से कहा कि इन लोगों ने शिकायत की है कि मकान गलत तोडा है तो उसकी जाँच करेंगे यदि नियम विरुद्ध कोई काम हुआ है तो संबंधितों के खिलाफ एक्शन लेंगे, एडिशनल एसपी श्रीकृष्ण लालचंदानी ने कहा कि ये लोग धरना दे रहे हैं इनका कहना है एफआईआर गलत हुई है हम शिकायत की जाँच कर रहे हैं।
डेयरी संचालक पर निगम टीम पर पथराव करने का आरोप
दरअसल नगर निगम अधिकारियों को दुल्लपुर क्षेत्र में सीवर चौक होने की शिकाया तमिली थी इसकी जाँच करने नगर निगम की टीम कल बुधवार को वहां गई थी जब टीम ने सीवर चेंबर का ढक्कन खोलने की कोशिश की तो डेयरी संचालक धर्मेन्द्र गुर्जर ने इसका विरोध किया, जब टीम ने जाँच की तो मालूम चला कि धर्मेन्द्र की भैस डेयरी सड़क पर संचालित है और गोबर सीवर में बहाता है जिससे सीवर चौक हो जाते हैं निगम ने धर्मेन्द्र पर 3000 रुपये का जुर्माना लगा दिया।
मदाखलत अधिकारी सहित तीन निगमकर्मी घायल
जुर्माना लगते ही धर्मेन्द्र और उसके परिजन भड़क गए और उन्होंने निगम टीम पर पथराव कर दिया जिसमें तीन कर्मचारी घायल हो गए मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान के पैर में भी पत्थर आकर लगा जिससे उनके खून बहने लगा, इसके बाद निगम कर्मचारियों की शिकायत पर धर्मेंद्र गुर्जर सहित तीन लोगों पर पथराव करने शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया, बाद में निगम की टीम ने धर्मेंद्र के मकान का अवैध हिस्सा भी तोड़कर गिरा दिया। निगम के एक्शन से गुर्जर समाज आक्रोशित है।
[dgv_vimeo_video id=”1036326882″]
[dgv_vimeo_video id=”1036326388″]
[dgv_vimeo_video id=”1036326506″]
[dgv_vimeo_video id=”1036326590″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

