कलेक्टर ने किया एक साथ 19 पटवारियों को निलंबित, फार्मर रजिस्ट्री से CM हेल्पलाइन तक काम में लापरवाही बनी वजह

कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर संबंधित एसडीएम की कार्रवाई, e-KYC में कम प्रगति, लंबित शिकायतें और न्यायालयीन मामलों में देरी भी बनी निलंबन की वजह
Gwalior Collector Ruchika Chauhan

ग्वालियर। ग्वालियर में राजस्व विभाग के काम में लापरवाही पर एक साथ 19 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश के बाद संबंधित एसडीएम ने यह कार्रवाई की। फार्मर रजिस्ट्री और स्वामित्व e-KYC में कम प्रगति से लेकर सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतें और न्यायालयीन मामलों में देरी तक अलग-अलग वजह इन पटवारियों के निलंबन का आधार बनी हैं।

कार्रवाई उन पटवारियों पर हुई है, जिनके काम में फार्मर रजिस्ट्री और स्वामित्व e-KYC की प्रगति कम पाई गई। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन के मामले लंबित रखने, न्यायालयीन प्रकरणों में समय पर प्रतिवेदन नहीं देने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी को भी गंभीर माना गया। संबंधित एसडीएम ने ऐसे कुल 19 पटवारियों के निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

कलेक्टर ने राजस्व अमले को चेताया

एक साथ हुई इस कार्रवाई के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान ने बाकी राजस्व अमले को भी चेताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं और लोगों से सीधे जुड़े कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तय समय में काम नहीं होने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। निलंबित पटवारियों की पूरी सूची और विस्तृत आदेश अलग से जारी किए जा रहे हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews