Gwalior News : ग्वालियर सेंट्रल जेल में पैसे लेकर मुलाकात कराने का खेल, वीडियो वायरल, दोषी जेल प्रहरी निलंबित

gwalior news

Gwalior News : ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद बंदियों से मुलाकात करने के लिए आने वाले उनके परिजनों से पैसे लेकर मुलाकात करवाने का एक संगीन मामला सामने आया है, मुलाकात के लिए गए एक व्यक्ति ने खुद इसका खुलासा किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, वीडियो सामने आते ही पैसे लेने वाले जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”930769125″]

ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंदियों से नियमित मिलाई यानि मुलाकात के लिए एक प्रक्रिया है जिसके तहत मुलाकात के लिए आने वाले को बंदी से मिलाया जाता है। कई बार शिकायतें मिली कि मुलाकात करने वालों से रिश्वत ली जाती है लेकिन कभी प्रमाण सामने नहीं आया लेकिन आज भ्रष्टाचार उजागर हो गया। जेल में मुलाकात करने आये एक युवक ने ही इसका खुलासा कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”930770422″]

अपने परिजन से मिलने गए एक इस युवक का कहना था कि यहां बिना पैसे लिए कोई भी काम नहीं होता है । उसने भी मुलाकात के लिए पैसे दिये। और अपने मोबाइल से रिश्वत का देने का वीडियो भी बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही ये जेल प्रबंधन तक भी पहुंचा। जेल प्रबंधन ने वीडियो में पैसे लेकर दिख जेल प्रहरी सत्येंद्र हर्षाना को तुरंत सस्पेंड कर दिया ।

[dgv_vimeo_video id=”930768375″]
उप जेल अधीक्षक अनिरुद्ध सिंह नरवरिया ने कहा कि जेल प्रहरी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिये गए हैं। अब जांच में ही पता चलेगा कि उसने पैसे क्यों लिए? जांच में जो भी सामने आयेगा उस हिसाब से कार्रवाई की जायेगी।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews