Gwalior : कांग्रेस नेता पर 10 लाख में टिकट बेचने का आरोप, ऑडियो वायरल

MP CONGRESS Gwalior News

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। नगरीय निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में उपजा असंतोष थम नहीं रहा है। अब एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक और महिला नेत्री के बीच टिकट को लेकर बातचीत हो रही है और इसमें 10 लाख रुपये में टिकट बेचे जाने का जिक्र है। बातचीत करने वाला युवक कांग्रेस का पूर्व पार्षद बताया जा रहा है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इस ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता।

ग्वालियर (Gwalior News) के सियासी गलियारों में टिकटों को लेकर अभी भी घमासान जारी है, भाजपा के अधिकांश बागी उम्मीदवारों ने तो निष्कासन के डर से और वरिष्ठ नेताओं से मिले आश्वासन के बाद नाम वापस ले लिए लेकिन कांग्रेस (Gwalior Congress) में कई नेता बागी हो गए, कुछ आम आदमी पार्टी के समर्थन से मैदान में हैं कुछ निर्दलीय।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र गए कमल नाथ पर नरोत्तम मिश्रा का शायराना अंदाज में तंज

इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ज्योति सिंह से टिकट के लिए दस लाख की डिमांड की गई है। ज्योति सिंह ने मीडिया से बात करते हुए पूर्व पार्षद विकास जैन और प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा पर टिकट बेचने को लेकर (Congress leader accused of selling tickets) गंभीर आरोप लगाए।

ये भी पढ़ें – भोपाल : जब कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी को जनसम्पर्क के दौरान झेलनी पड़ी लोगों की नाराजगी

जो ऑडियो वायरल हो रहा है उसमें भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय में हुई बातचीत का जिक्र का दावा है इस बातचीत में एक युवक (जिसे पूर्व पार्षद विकास जैन बताया जा रहा है) ज्योति सिंह से दस लाख रुपए में टिकट देने की बात कह रहा है। ऑडियो के सामने आने के बाद ज्योति सिंह ने कहा मेरा टिकट काटकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा और पूर्व पार्षद विकास जैन ने वार्ड 9 में ऐसी महिला को प्रत्याशी बना दिया जो कभी घर से बाहर ही नहीं निकली और वो नॉन पोलिटिकल है। ज्योति सिंह ने पार्टी नेतृत्व से कार्यवाही की मांग की है।

[dgv_vimeo_video id=”723242463″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews