ग्वालियर सहकारी बैंक का गजब कारनामा, नए लोगों को नौकरी देने से किया मना, हैरान कर देगा कारण

ग्वालियर सहकारी बैंक का गजब कारनामा, नए लोगों को नौकरी देने से किया मना, हैरान कर देगा कारण

Gwalior Cooperative Bank: बैंक की नौकरी एक ऐसी सर्विस है जिसे पाने के लिए युवा उम्मीदवार खूब मेहनत करते हैं। जरा सोचिए आपने बैंक की नौकरी के लिए अप्लाई किया हो आपका सिलेक्शन भी हो जाए और जहां पोस्टिंग की जानी है वह बैंक आपको रखने से मना कर दे तो भला क्या होगा। जाहिर सी बात है जिसका सिलेक्शन हुआ है वो हैरान हो जाएगा। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर से भी सामने आया है। यहां पर सहकारी बैंक ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए नए लोगों को नौकरी देने से मना कर दिया है।

क्यों नहीं दी नौकरी?

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिरकार नए लोगों को नियुक्ति मिलने के बाद बैंक ने उन्हें अपनी शाखा में रखने के लिए मना क्यों कर दिया है? हम आपको बता दें कि ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि बैंक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। हालत ये है कि बैंक के पास इतना भी पैसा नहीं है कि अगर यहां पर नए लोगों को नौकरी पर रखा जाता है तो वह उन्हें उनकी सैलरी दे सके।

Gwalior Cooperative Bank

बैंक ने क्या कहा

अपनी इस स्थिति को लेकर बैंक ने एक लेटर लिखा है। इस लेटर में साफ तौर पर यह कहा गया है कि आईबीपीएस के माध्यम से समिति प्रबंधक के पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए बैंक में भेजा जा रहा है। लेकिन उन्हें नियुक्त नहीं किया जा सकता है क्योंकि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ग्वालियर कमजोर बैंकों की श्रेणी में शामिल है। बैंक फिलहाल खराब आर्थिक स्थिति का सामना कर रहा है जिस वजह से चयनित अभ्यर्थियों को उनकी सैलरी का भुगतान संभव नहीं हो पाएगा। लेटर में यह निवेदन किया गया है कि आईबीपीएस के माध्यम से जिन अभ्यर्थियों का चयन किया गया है उन्हें सहकारी केंद्रीय बैंक ग्वालियर में ना भेज कर किसी अन्य जगहों पर नियुक्त किया जाए। बैंक का ये कदम इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews