Gwalior Crime News : युवक के कट्टे से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

Gwalior Crime News : युवक के कट्टे से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

Gwalior Crime News : ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक ने घर की छत पर खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ग्वालियर के सिकंदर कम्पू में गोमती की फड़ी क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने की आवाज से सनसनी फ़ैल गई, गोली चलने की आवाज यशपाल सिंह भदौरिया के घर से आई, परिजन आवाज सुनकर गोली चलने की दिशा की तरफ भागे तो उन्हें छत पर कौशल भदौरिया खून से लथपथ पड़ा दिखाई दिया।

परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, मौके पर गिरवाई थाने की टीम पहुंची और उसने पड़ताल शुरू की, शुरूआती जांच में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है परिजन भी अभी बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक कौशल सिंह भदौरिया ने 315 बोर के कट्टे से खुद की कनपटी पर गोली मार ली है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना की जाँच कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”782042128″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews