अवैध खनन व परिवहन पर ग्वालियर जिला प्रशासन का एक्शन, रेत-मुरम से भरे 9 वाहन ज़ब्त

खनिज विभाग ने जब्त किये गए सभी 9 वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
illegal mining and transportation 9 vehicles seized

illegal mining and transportation 9 vehicles seized

ग्वालियर  कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिले में अवैध खनन व परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी है, खनिज विभाग की टीमें अवैध खनन और उसका परिवहन करने वाले वाहनों पर नजर रख रही हैं और उनके खिलाफ एक्शन ले रही हिं , इसी क्रम में आज शनिवार को खनिज विभाग की टीम ने अवैध रेत और मुरम से भरे 9 वाहन ज़ब्त किया और पुलिस थानों में रखवा दिया।

2 अक्टूबर की छुट्टी के बाद आज 3 अक्टूबर को जिला प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही मुस्तैद नजर आये , कलेक्टर रुचिका चौहान के आदेश पर प्रभारी खनिज अधिकारी पंकज ध्वज मिश्रा के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने आज शनिवार को शहर के अलग अलग हिस्सों में छापे मारे और अवैध उत्खनन में लगे वाहनों पर एक्शन लिया।  इस दौरान खनिज विभाग की टीम ने रेत, मुरम और डस्ट के अवैध परिवहन में लगे कुल 9 वाहनों को जब्त किया।

अवैध रेत से भरी 9 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त  

खनिज विभाग की टीम विक्की फैक्ट्री क्षेत्र में पहुंची और हुरावली क्षेत्र में भी छापे मारे दोनों ही जगह रेत से भरी गाड़ियों के खड़े होने की सूचना थी, खनिज विभाग ने जब यहाँ कार्रवाई की और जाँच की तो वहां रेत से भरी 9 ट्रैक्टर ट्रॉली ऐसी मिली जिनमें अवैध रेत थी अधिकारियों ने गाड़ियों को जब्त कर पुलिस थाने पहुंचा दिया

पीछा कर मुरम से भरा डंपर पकड़ा 

खनिज विभाग की टीम जब विक्रमपुर क्षेत्र से जा रही थी तो एक मुरम से भरा डंपर जाता दिखाई दिया एवं 1 रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई दी, टीम ने जब रोक कर कागज मांगे तो रेत और मुरम अवैध था, खनिज विभाग ने दोनों वाहन जब्त कर लिए  और पुलिस अभिरक्षा में थाने भिजवा दिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews