सावधान! कहीं आपकी गाड़ी में भी पेट्रोल भरते समय चोरी तो नहीं हो रही, प्रशासन ने लिया एक्शन

Gwalior News

Gwalior News : गाड़ी में पेट्रोल/डीजल भरवाते समय आमतौर पर सभी लोग मशीन पर चलने वाले नम्बर्स की काउंटिंग को देखते है, उसमें पेट्रोल/डीजल की मात्रा और कीमत देखकर हम तसल्ली कर लेते हैं और चल देते हैं, लेकिन इसमें कई बार इतना बड़ा झोल होता है जो हमें समझ नहीं आता। पेट्रोल पंप वाला मशीन में सेटिंग कर आपको चूना लगा देता है और पता भी नहीं चलता, यानि वो हमसे जितनी कीमत लेता है उतने का पेट्रोल /डीजल नहीं डालता अर्थात वो चोरी करता है। ऐसे ही एक पेट्रोल पंप पर छापे के बाद ग्वालियर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

प्रदेश में इस समय खाद्य एवं पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है, ग्वालियर जिला प्रशासन भी लगातार एक्शन में है, दूध डेयरियों, मसाला फैक्ट्रियों, मिठाई की दुकानों, नाश्ते की दुकानों सहित अन्य खाद्य पदार्थ बनाने वाले के संस्थान पर ग्वालियर जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम छापे मार कर जांच कर रही है।

पेट्रोल पंप पर चोरी मिली, मशीन सील 

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, नापतौल एवं पुलिस की संयुक्त टीम पेट्रोल पंपों के औचक निरीक्षण भी कर रही है। रविवार को इस टीम ने सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित सांईं हरीलीला पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण किया। इस टीम ने जब वहां जांच की तो एक पॉवर पेट्रोल वाली मशीन के एक नोजल से पांच लीटर भरने पर 30 मिलीलीटर कम पेट्रोल दिया जाता मिला यानि पेट्रोल की चोरी होती मिली, टीम ने मशीन को सील कर दिया।

प्रशासन की तीन में 2 लाख रुपये से ज्यादा का पेट्रोल जब्त किया 

इसके बाद जब टीम ने स्टॉक चैक किया तो पॉवर पेट्रोल के टैंक में निर्धारित पेट्रोल से 242 लीटर पेट्रोल कम मिला जिसके बाद टीम ने पेट्रोल पंप के टैंक में उपलब्ध 1911 लीटर पेट्रोल जब्त कर लिया। जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 20 हजार 625 रुपये है। प्रशासन की टीम ने पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ ट्रोल पम्प संचालक के खिलाफ एमएसएचएसडी (प्रदाय तथा विनियमन निवारण) आदेश एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। साथ ही माप विज्ञान अधिनियम की धारा-30 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया।

मिलावटी पेट्रोल भी भरते हैं पेट्रोल पंप 

आपको बता दें कि ग्वालियर में पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा वाहन चालकों से पेट्रोल/डीजल चोरी या फिर मिलावटी पेट्रोल देने की पहले भी घटनाएँ होती रही हैं, शहर के चेतकपुरी चौराहे पर मौजूद पेट्रोल पंप पर भी टू व्हीलर में कुछ महीनों पहले मिलावटी पेट्रोल दिया गया, पेट्रोल भरवाने वाला मीडियाकर्मी था जब वो कवरेज के लिए आगे बढ़ा तो गाड़ी परेशान करने लगी वो मैकेनिक के पास गया तो उसने बाइक की टंकी खाली कर कहा कि पेट्रोल में पानी है, मीडियाकर्मी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

लगातार कार्रवाई करने की जरुरत , तभी अंकुश संभव 

वीडियो पोस्ट होते ही कलेक्टर हरकत में आये प्रशासन की टीम को चेतकपुरी पेट्रोल पंप भेजा और जब नापतौल विभाग की टीम ने उस मशीन से पेट्रोल निकलवाकर जांच की तो बड़ी मात्रा में पानी की मात्रा मिलावट के रूप में निकली, जिसके बाद टीम ने उस मशीन को सील कर दिया, बहरहाल अभी अभियान चल रहा है तो टीमें एक्शन में हैं लेकिन  प्रशासन को मिलावट और चोरी करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने की जरुरत है तभी इनपर अंकुश लगाया जा सकता है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews