VIDEO : भाजपा सांसद के घर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान

gwalior-fire-at-bjp-mp-anoop-mishra-house-in-gwalior

ग्वालियर ।

मुरैना श्योपुर सांसद अनूप मिश्रा के लिए नए साल का पहला दिन अशुभ बनकर आया। आज सुबह उनके घर में अचानक आग लग गई। आग घर के तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी। गनीमत ये रही कि थोड़ी देर पहले ही अनूप मिश्रा पत्नी सहित दूसरी मंजिल पर चाय नाश्ते के लिए आये थे। 

दरअसल, सिन्धी कॉलोनी स्थित अपने आवास पर सांसद अनूप  सुबह तीसरी मंजिल पर स्थित अपने बेडरूम से सभी को नए साल की शुभकामनाये देने दूसरी मंजिल पर उतरे । डायनिंग टेबल पर परिवार के अन्य सदस्य उनका चाय नाश्ते पर इन्तजार कर रहे थे। सुबह करीब 8 से 8:30 के बीच घर के सदस्यों ने बेडरूम से आग का धुँआ उठता देखा। जब तक लोग कुछ समझ पाते लपटे तेज हो गई। आग की खबर लगते ही पूरे घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई मौके पर एक के बाद एक चार गाड़िया पहुंची तब तक बहुत नुकसान हो चुका थे। मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। 

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है । आग से गजर में रखा फ्रीज, एसी, बेड सहित  कीमती सामान जलकर खाक हो गया। आग में करीब 5 से 6 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews