
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों की नजर ग्वालियर (Gwalior) पर जम गई है। मादक पदार्थ बेचने वाले उत्तर प्रदेश के अलग अलग शहरों से नशे का सामान लाकर ग्वालियर(Gwalior News) में बेच रहे हैं। हालांकि ग्वालियर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ शिकंजा तेज कर दिया है। ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने बीते चार दिनों में ही 28 लाख की स्मैक जब्त की है और पांच तस्करों (Smack Smuggler) को गिरफ्तार किया है।
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपना मुखबिर तंत्र मजबूत कर दिया है। एसपी को सूचना मिली थी कि मुरार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ बेचने आने वाला है। एसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया को निर्देश दिए। एडिशनल एसपी के डीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर और विजय भदौरिया को जिम्मेदारी सौंपी।
ये भी पढ़ें – MP Weather: मप्र का मौसम बदला, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देश मिलते है टीआई क्राइम थाना दामोदर गुप्ता हुए टीआई मुरार शैलेन्द्र भार्गव फ़ोर्स के साथ मुखबिर के बताये स्थान एमएच चौराहे पर पहुंचे। यहाँ खड़े संदिघ्ध युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
ये भी पढ़ें – Government Jobs : 8वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए अच्छा मौका, जल्दी करें आवेदन, एक दिन शेष
पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से सफ़ेद पावडर की पॉलीथिन मिली जिसमें 100 ग्राम स्मैक थी। पुलिस ने आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जब्त स्मैक की कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है। स्मैक तस्कर के खिलाफ मुरार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
गौरतलब है कि ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस और थाटीपुर थाना पुलिस ने सोमवार 03 जनवरी को तीन तस्करों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 लाख रुपये की 200 ग्राम स्मैक जब्त की थी जबकि इससे एक दिन पहले रविवार 02 जनवरी को क्राइम ब्रांच पुलिस और बहोड़ापुर थाना पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 8 लाख रुपये की स्मैक बरामद की थी। ये सभी तस्कर उत्तर प्रदेश से स्मैक लाकर ग्वालियर में बेचते थे।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में उछाल, सोने की चमक फीकी , जानिए ताजा रेट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

