ग्वालियर में बुधवार को दिन दहाड़े महात्मा गांधी लॉ कॉलेज के गेट पर हुई छात्रा के अपहरण की घटना फर्जी निकली है, जिस युवक पर अपहरण का आरोप लगाया गया है उसने लड़की के साथ वीडियो जारी कर अपहरण की बात को नकार दिया है, उसने कहा हम दोनों बॉय फ्रेंड गर्ल फ्रेंड हैं हमारा ढाई साल का रिलेशनशिप है हम मर्जी से आये हैं जल्दी घर वापस आएंगे।
कम्पू थाना क्षेत्र में कैंसर पहाड़िया पर स्थित महात्मा गांधी कॉलेज ऑफ लॉ की BALLB की छात्रा ख़ुशी जादौन के अपहरण की कहानी में ट्विस्ट आ गया है, अपहरण की घटना के बाद जो एक तरफ़ा प्रेम का एंगल सामने आया था वो भी गलत साबित हुआ है, आरोपी जीतू तोमर ने ख़ुशी जादौन के साथ वीडियो जारी कर इसका खुलासा किया है।
युवक युवती का वीडियो वायरल बताया रिलेशनशिप में हैं
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़का और एक लड़की हैं दोनों रिलेक्स्ड दिखाई दे रहे हैं, मुस्कुरा रहे हैं जैसे जो कुछ बुधवार को हुआ उससे परिवार वालों को हुई तकलीफ से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, वीडियो संभवतः एक होटल या फ़्लैट में बैड पर बैठकर बनाया गया लग रहा है।
आरोपी युवक ने अपहरण की बात को नकारा
वीडियो में जो लड़का है वो अपना नाम जीतू तोमर बताते हुए पास में बैठी लड़की को अपनी गर्ल फ्रेंड बता रहा है और उसका नाम ख़ुशी जादौन बता रहा है, उसका कहना है कि जो कुछ मीडिया में दिखाया गया वैस कुछ नहीं है हमारा ढाई साल का रिलेशनशिप है एक महीने से कुछ ग़लतफ़हमी हो गई थी इसलिए मिलने गया था और इसे अपने साथ ले आया अपहरण जैसी कोई बात नहीं है।
परिजनों के रिएक्शन और पुलिस के एक्शन का इंतजार
जीतू तोमर कह रहा है कि हम एक दो दिन में लौट आएंगे, हम मर्जी से आये हैं हमारे घरवालों को परेशान न किया जाये, हालाँकि उसने लड़की से भी कुछ बोलने के लिए कहा लेकिन उसने मुस्कुराते हुए वीडियो बंद कर दिया, बहरहाल अब वीडियो वायरल होने के बाद अपहरण वाला एंगल फ़िलहाल थमता दिखाई दे रहा है देखना होगा कि परिजन इसमें कैसे रिएक्ट करते है और पुलिस इस मामले में क्या एक्शन लेती है।






