Hindi News

WBBSE Result 2026: 8 मई को जारी होगा पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड रिजल्ट, इन तरीकों से करें चेक, जानें डिटेल  

Published:
शुक्रवार को बंगाल दसवीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित होंगे। स्टूडेंट्स ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से इसे चेक कर पाएंगे। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है।   
WBBSE Result 2026: 8 मई को जारी होगा पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड रिजल्ट, इन तरीकों से करें चेक, जानें डिटेल  

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने माध्यमिक यानि कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम (WBBSE Madhyamik Result 2026) की तारीख घोषित हो चुकी है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक रिजल्ट 8 मई को सुबह 10:15 बजे जारी होंगे। वहीं स्कूलों को सुबह 10:30 बजे सर्टिफिकेट और मार्कशीट प्रदान किए जाएंगे। विद्यार्थी डिजिटल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट http://wbbse.wb.gov.in पर डाउनलोड कर जाएंगे।

माध्यमिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक राज्यभर में 2,682 केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को 33% अंक लाना होगा। इसके अलावा सभी विषयों में पास होना भी अनिवार्य होगा। मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, सब्जेक्ट वाइज अंक, टोटल मार्क्स, ओवरऑल ग्रेड, पास/फेल स्टेटस जैसी जानकारी उपलब्ध होगी।

वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. स्क्रीन पर “WBBSE Madhyamik Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके जमा करें।
  4. स्क्रीन पर मार्कशीट नजर आएगी। इसे अच्छे से चेक करें।
  5. सारी जानकारी सत्यापित करने के बाद रिजल्ट डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

इन तरीकों से भी जान पाएंगे परिणाम 

  • उम्मीदवार डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप और IE पोर्टल पर भी जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा “Madhyamik Results”, iResults और Edutips ऐप पर भी परिणाम चेक किया जा सकत, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं।
  • साइट क्रैश होने पर एसएमएस SMS के जरिए भी उम्मीदवार रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  WB10 स्पेस रोल नंबर लिखकर 56070 या 56263 पर एसएमएस या Whatsapp करना होगा।

पिछले वर्ष का रुझान

पिछले साल परिणाम 2 मई को जारी किए गए थे। परीक्षा 10 से लेकर 22 फरवरी तक आयोजित हुई थी। पासिंग प्रतिशत 86.56% था। अद्रित सरकार ने 99.46% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया था। वहीं 2024 में भी परिणाम 2 मई को ही जारी किए गए थे। पासिंग प्रतिशत 83.61% था।2023 में परिणाम नवंबर 19 मई और 2022 में 3 जून को घोषित किए गए थे। परिणाम घोषित होने के बाद पुनर्मूल्यांकन प्रोसेस शुरू होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews