Hindi News

एनटीए ने जारी किया CSIR UGC NET ई-सर्टिफिकेट, ऐसे करें डाउनलोड, जानें लिंक और स्टेप्स 

Published:
एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट ई-सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
एनटीए ने जारी किया CSIR UGC NET ई-सर्टिफिकेट, ऐसे करें डाउनलोड, जानें लिंक और स्टेप्स 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी डेट दिसंबर 2025 सेशन का सर्टिफिकेट (CSIR UGC NET 2025) जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। जरूरत पड़ने पर हेल्पडेस्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में देशभर के विभिन्न शहरों में किया गया था। कुल पांच विषय शामिल थे- लाइफ साइंस,  अर्थ एटमॉस्फेरिक ओसियन एंड प्लेनेटरी साइंसेज, केमिकल साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज। 2, 21, 512 उम्मीदवारों के लिए आवेदन किया था। 1 लाख 54 हजार 80 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिसमें पुरुषों की संख्या 80,886 और महिलाओं की 93,193 थी। रिजल्ट 30 जनवरी को घोषित हुए थे।

सर्टिफिकेट का महत्व

सीएसआईआर यूजीसी नेट सर्टिफिकेट का विशेष महत्व होता है। तीन कैटेगरी के लिए इसे जारी किया गया है। जिसमें जूनियर रिसर्च फेलोशिप अवार्ड और असिस्टेंट प्रोसेस नियुक्ति, असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और पीएचडी एडमिशन और केवल पीएचडी एडमिशन शामिल हैं। एनटीए उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र की फिजिकल कॉपी डाक के जरिए नहीं भेजता। इसलिए डिजिटल कॉपी को डाउनलोड और प्रिंट करने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. कैंडीडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर सीएसआईआर यूजीसी नेट सर्टिफिकेट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन पेज खुलेगा। एप्लिकेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. सर्टिफिकेट स्क्रीन पर नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  5. फिर इसे डाउनलोड और सेव कर लें। भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 पर क्या अपडेट?

एनडीए हर साल दो बार जून और दिसंबर सेक्शन दो बार सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन करता है। जून सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है। हालांकि से इससे संबंधित कोई भी घोषणा अब तक नहीं की गई है। एमएससी या साइंस सब्जेक्ट में समकक्ष डिग्री 55% अंकों के साथ होनी चाहिए। एससी/एसटी/PwD/थर्ड जेंडर के लिए न्यूनतम संक 50% है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ या https://nta.ac.in/ करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews