हमारा रिलेशनशिप है ढाई साल का.. लॉ कॉलेज मामले में युवक युवती का वीडियो आया सामने, अपहरण की बात को नकारा

वायरल वीडियो पुलिस के पास तक पहुंच गया है वो लड़का लड़की के लौटने का इंतजार कर रही है जिससे पूछताछ में इस घटना की सच्चाई सामने आ सके , बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को जालौन यूपी से बरामद कर लिया है।
Gwalior Law Girl College student kidnapping fake

Gwalior Law Girl College student kidnapping fake

ग्वालियर में बुधवार को दिन दहाड़े महात्मा गांधी लॉ कॉलेज के गेट पर हुई छात्रा के अपहरण की घटना फर्जी निकली है, जिस युवक पर अपहरण का आरोप लगाया गया है उसने लड़की के साथ वीडियो जारी कर अपहरण की बात को नकार दिया है, उसने कहा हम दोनों बॉय फ्रेंड गर्ल फ्रेंड हैं हमारा ढाई साल का रिलेशनशिप है हम मर्जी से आये हैं जल्दी घर वापस आएंगे।

कम्पू थाना क्षेत्र में कैंसर पहाड़िया पर स्थित महात्मा गांधी कॉलेज ऑफ लॉ की BALLB की छात्रा ख़ुशी जादौन के अपहरण की कहानी में ट्विस्ट आ गया है, अपहरण की घटना के बाद जो एक तरफ़ा प्रेम का एंगल सामने आया था वो भी गलत साबित हुआ है, आरोपी जीतू तोमर ने ख़ुशी जादौन के साथ वीडियो जारी कर इसका खुलासा किया है।

युवक युवती का वीडियो वायरल बताया रिलेशनशिप में हैं 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़का और एक लड़की हैं दोनों  रिलेक्स्ड दिखाई दे रहे हैं, मुस्कुरा रहे हैं जैसे जो कुछ बुधवार को हुआ उससे परिवार वालों को हुई तकलीफ से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, वीडियो संभवतः एक होटल या फ़्लैट में बैड पर बैठकर बनाया गया लग रहा है।

आरोपी युवक ने अपहरण की बात को नकारा 

वीडियो में जो लड़का है वो अपना नाम जीतू तोमर बताते हुए पास में बैठी लड़की को अपनी गर्ल फ्रेंड बता रहा है और उसका नाम ख़ुशी जादौन बता रहा है, उसका कहना है कि जो कुछ मीडिया में दिखाया गया वैस कुछ नहीं है हमारा ढाई साल का रिलेशनशिप है एक महीने से कुछ ग़लतफ़हमी हो गई थी इसलिए मिलने गया था और इसे अपने साथ ले आया अपहरण जैसी कोई बात नहीं है।

परिजनों के रिएक्शन और पुलिस के एक्शन का इंतजार 

जीतू तोमर कह रहा है कि हम एक दो दिन में लौट आएंगे, हम मर्जी से आये हैं हमारे घरवालों को परेशान न किया जाये, हालाँकि उसने लड़की से भी कुछ बोलने के लिए कहा लेकिन उसने मुस्कुराते हुए वीडियो बंद कर दिया, बहरहाल अब वीडियो वायरल होने के बाद अपहरण वाला एंगल फ़िलहाल थमता दिखाई दे रहा है देखना होगा कि परिजन इसमें कैसे रिएक्ट करते है और पुलिस इस मामले में क्या एक्शन लेती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews