ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का X एकाउंट हैक, सऊदी अरब के हैकर ने डाले अश्लील कंटेंट

Gwalior MP Vivek Narayan Shejwalkar

Gwalior News : सोशल मीडिया एकाउंट हैक करना, वेबसाईट हैक करना उसका साइबर अटैक करना आज के डिजिटल दौर में बहुत सामान्य बात हो गई है, हैकर अपने किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए ऐसा करते हैं लेकिन यदि किसी राजनेता का एकाउंट हैक होता है और उसपर अश्लील कंटेंट डाले जाते है तो उसे मानसिक वेदना होती है, ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के साथ भी ऐसा ही हुआ है।

ग्वालियर BJP सांसद विवेक नारायण शेजवलकर X का एकाउंट हैक 

ग्वालियर के भाजपा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का सोशल मीडिया X एकाउंट को हैक कर लिया गया है सऊदी अरब में बैठे हैकर ने एकाउंट को हैक कर उस पर अश्लील कंटेंट अपलोड किया हैं, हैकर ने सांसद शेजवलकर की डीपी हटाकर बुरका पहने लड़की का फोटो लगाया है।

सऊदी अरब के हैकर ने सांसद के एकाउंट पर डाले अश्लील कंटेंट 

हैकर ने अरबी/उर्दू भाषा में पूरे एकाउंट को बदल दिया है यानि जो कंटेंट डाली गई है उसके बारे में अरबी/ उर्दू में ही जानकारी है, हैकर ने बॉडी मसाज, स्पा के अश्वीलील डियो अपलोड किये है, एकाउंट हैक होने के बाद सांसद की चिंता बढ़ गई उन्होंने इसकी शिकायत की, वे एकाउंट को रिकवर करने के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ले रहे हैं, उनका कहना है कि जल्दी ही एकाउंट रिकवर हो जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”922795934″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews