Gwalior News : BJP की जन आशीर्वाद यात्रा में लगा टेंट उतार रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

Gwalior News : BJP की जन आशीर्वाद यात्रा में लगा टेंट उतार रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

Gwalior News :  ग्वालियर में निकली भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आज एक मजदूर की मौत हो गई, मजदूर के साथी के मुताबिक वो भाजपा का होर्डिंग और झंडा नीचे उतार रहा था तभी उसका हाथ बिजली के तारों को छू गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई, मृतक सागर का रहने वाला था और मात्र 18 साल का नौजवान था।

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा आज शहर में जोरशोर से घूमी, स्थानीय नेताओं ने यात्रा के स्वागत के लिए उसके मार्ग को होर्डिंग बैनर और पार्टी के झंडों से पाट दिया था, जन आशीर्वाद यात्रा ने विक्की फैक्ट्री से शहर में प्रवेश किया और नाका चन्द्रबदनी होते हुए हॉस्पिटल रोड से आगे दल बाजार की तरफ निकल गई, लेकिन इसी दौरान एक अनहोनी हो गई , एक 18 साल के मजदूर की मौत हो गई।

मृतक के साथी ऋषि ने बताया कि वो करीब 18 लोग आज भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में होर्डिंग, बैनर, झंडे लगाने का काम कर रहे थे, जब यात्रा हॉस्पिटल रोड से आगे निकल गई तो हम लोग झंडे , होर्डिंग बैनर निकालने लगे, हमारे साथ गजेन्द्र रजक भी काम कर रहा था अचानक भाजपा का झंडा उतारते समय उसका हाथ बिजली के तारों से टच हो गया जिससे उसे जोर का करंट लगा और वो नीचे गिर गया , हम लोग उसे सामने ही उसे जयारोग्य अस्पताल में ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर डॉक्टर के कॉल पर जयारोग्य पुलिस चौकी से पहुंचे पुलिस आरक्षक प्रदीप कोठारिया के मुताबिक डॉक्टर के अनुसार  मृतक गजेन्द्र टेंट वाले के यहाँ काम करता था, वो यात्रा के लिए बनाये गए मंच में लगा लोहे का पाइप उतार रहा था तभी पाइप बिजली के तार से टकरा गया और लड़के को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।

[dgv_vimeo_video id=”863660895″]

[dgv_vimeo_video id=”863661502″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews