Gwalior News : सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी से भड़के AAP कार्यकर्ता, फूंका ED-CBI, केंद्र सरकार का पुतला

Gwalior News : सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी से भड़के AAP कार्यकर्ता, फूंका ED-CBI, केंद्र सरकार का पुतला

Gwalior News : सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भड़के हुए हैं, देश में जहाँ जहाँ पार्टी का कार्यकर्ता है वो आक्रोशित है, आम आदमी पार्टी का कहना है कि हमरी बढ़ती ताकत से मोदी सरकार घबराई है इसलिए ED,CBI से हमारे नेताओं को गिरफ्तार करवा रही है। ग्वालियर में आप कार्यकर्ताओं का भारी आक्रोश देखने को मिला, कार्यकताओं ने ED,CBI और केंद्र सरकार का पुतला फूंका और कहा कि प्रधानमंत्री कितने भी जुल्म कर लें हम डरने वाले नहीं है।

संजय सिंह की गिरफ़्तारी के बाद ग्वालियर में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। आज गुरुवार की शाम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह की गिरफ़्तारी के विरोध में रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया।

फूलबाग चौराहे पर फूंका पुतला, नारेबाजी की 

प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता फूल बाग चौराहे पर इकट्ठा हुए और यहां केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, आप कार्यकर्ता अपने साथ एक पुतला लेकर चल रहे थे, हाथों में जलता हुआ पुतला उठाये बहुत गुस्से में थे उन्होंने जमीन पर पुतले को पटककर उसपर जूते मारे।

कार्यकर्ता बोले – हम ना डरेंगे, ना झुकेंगे 

आप नेत्री मनीक्षा सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सही लोगों को, जमीन से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करती नजर आ रही हैं आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और अब आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है भारतीय जनता पार्टी भय का माहौल बनाना चाहती है क्योंकि संजय सिंह मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आने वाले समय में कई चुनावी रैली करने वाले थे और इससे पूरी भाजपा सरकार डरी हुई है लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं, पीछे हटने वाले नहीं हैं ।

[dgv_vimeo_video id=”871484659″]

[dgv_vimeo_video id=”871484852″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews