Gwalior News : शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में, थानों में दर्ज हैं कई मामले

Gwalior News : शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में, थानों में दर्ज हैं कई मामले

Gwalior Crime News : पुलिस ने पिछले दिनों पकड़े चोर गिरोह के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, आरोपि ने साथियों के साथ मुरार थाना क्षेत्र में छह चोरियां करना स्वीकार कर लिया, आरोपी के खिलाफ NSA की कार्यवाही कोर्ट ने की थी लेकिन वो अब तक बचा हुआ था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पिछले दिनों मुरार थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी  व सैनिक कॉलोनी में चोरी करने वाला फरार शातिर नकबजन खुरैरी बड़ागांव स्थित अपने घर आने वाला है।  सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने एडिश्नैल एसपी शहर (दक्षिण) मोती उर रहमान एवं एडिशनल एसपी शहर (पूर्व/अपराध)  राजेश डण्डोतिया को क्राइम ब्रांच व थाना मुरार की टीम बनाकर शातिर नकबजन को पकड़ने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मिलते ही संयुक्त टीम मुखबिर के बताये स्थान खुरैरी बड़ागांव क्षेत्र में पहुंची। पुलिस टीम ने शातिर नकबजन के घर के पास पहुचंकर देखा तो एक संदिग्ध व्यक्ति बाहर खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही धरदबोचा। पूछताछ करने पर उसने थाना मुरार, सिरोल व थाटीपुर क्षेत्र में अपने एक अन्य साथियों के साथ लाखों की चोरी करना स्वीकार किया।

विस्तृत पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि पकड़ा गया शातिर चोर आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक चोरी, नकबजनी, हत्या व हत्या का प्रयास के प्रकरण पंजीबद्ध हैं तथा ये हत्या के प्रकरण में भी सजा भी काट चुका है।

पकड़े गये शातिर चोर ने एक अन्य नकबजन साथी की मदद से मांगी हुई मोटर सायकिल का उपयोग कर थाना मुरार, सिरोल, थाटीपुर व हजीरा क्षेत्र में छः चोरी की बड़ी बारदात करना स्वीकार किया। आरोपी के घर से पूर्व में चोरी गए 12 बोर के 22 राउण्ड, 315 बोर के 43 राउण्ड, 32 बोर पिस्टल के 15 राउण्ड कुल 80 राउण्ड व सोने चॉदी के जेवरात बरामद किये जा चुके हैं। पकड़े गये नकबजन को जिला मजिस्ट्रेट ग्वालियर द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 (एन.एस.ए) किया गया था जिस पर से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर छः चोरियों व शेष बचे हुये राउंडो के संबंध में पूछताछ कर बरामद किये जायेंगे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों मुरार थाना क्षेत्र की बैंक कालोनी व सैनिक कालोनी में चोरियां हुईं थीं । पुलिस ने 16 नवंबर को इन 6चोरियों का खुलासा करते हुए चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। जिसमें चोरी का मुख्य आरोपी फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिये ग्वालियर पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा था। जिसे भी अब गिरफ्तार कर लिया।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews