Gwalior News : मतदान करने पर मिला इनाम, प्रशासन ने निकाला लकी ड्रॉ, भाग्यशाली मतदाताओं को मिले पुरस्कार

ग्वालियर जिला प्रशासन ने जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बॉक्स रखे गए हैं जिसमें वोट डाल कर आने वाला मतदाता अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखी पर्ची उस बॉक्स में डाल रहा है और फिर प्रशासन उसमें से लकी मतदाता का नाम निकाल रहा है। 
Gwalior News

Gwalior News : तीसरे चरण का मतदान आज हो रहा है इस चरण में मध्य प्रदेश में 9 सीटों पर वोटिंग हो रही है जिसमें ग्वालियर लोकसभा सीट भी शामिल है, पिछले दो चरणों में कम मतदान प्रतिशत को देखते हुए इस तीसरे चरण  में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई तरह के प्रयास किये गए हैं  इनमें से एक लकी ड्रॉ भी है, जिसमें भाग्यशाली मतदाता को पुरस्कृत किया जा रहा है।

मतदान केंद्रों पर रखे ड्रॉप बॉक्स 

ग्वालियर जिला प्रशासन ने जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बॉक्स रखे हैं, वोट डाल कर आने वाला मतदाता इस बॉक्स में अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखी पर्ची डाल रहा है और फिर प्रशासन उसमें से लकी मतदाता का नाम निकाल रहा है।

पहले लकी ड्रॉ में 28 भाग्यशाली विजेता निकले, मिले पुरस्कार 

दोपहर में पहला लकी ड्रॉ निकला गया जिसमें 28 भाग्यशाली मतदाता निकले, उनका नाम और नंबर सामने आने के बाद उन्हें कॉल कर बुलाया गया और फिर नगर निगम के बाल भवन कार्यालय में उन्हें पुरस्कार दिए गए। प्रशासन का कहना है कि ये प्रयास मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह बढ़ाने के एक प्रयास है उम्मीद है कि इन नवाचारों से मतदान प्रतिशत में वृद्धि अवश्य होगी।

[dgv_vimeo_video id=”943605859″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews