Gwalior News : एयर फोर्स के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

Gwalior News : एयर फोर्स के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

Gwalior Crime News :  महाराजपुरा एयर फोर्स स्टेशन पर तैनात एक जवान ने आज गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जवान वाच टॉवर पर तैनात थे, जवान का नाम जसमुंदा सिंह बताया जा रहा है और वो पंजाब के रहने वाले  थे, मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल सका है।

ग्वालियर के महाराजपुरा एयर फोर्स स्टेशन (Gwalior Maharajpura Air Force Station) पर वाच टॉवर पर तैनात सिपाही का ड्यूटी के दौरान खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी उस समय मिली जब रिलीवर ड्यूटी के लिए वाच टॉवर पर पहुंचा। सीएसपी महाराजपुरा सर्किल रवि भदौरिया ने बताया कि मृतक जसमुंदा सिंह का शव उसी वाच टॉवर की सीढ़ियों पर मिला जहाँ वो ड्यूटी पर तैनात थे, उनकी सर्विस रायफल इंसास उनकी छाती पर रखी मिली।

मृतक जसमुंदा सिंह (air force soldier committed suicide) पंजाब के कपूरथला के रहने वाले थे, वे 54 साल के थे, परिवार में पत्नी बच्चे हैं जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है, पुलिस का मानना है कि आत्महत्या का कारण गृह क्लेश से जुड़ा कोई तनाव हो सकता है, सही वजह जांच के बाद ही पता चल सकेगी।

गौरतलब है कि ग्वालियर का महाराजपुरा एयर फोर्स स्टेशन कई मील एरिया में फैला हुआ है। इसकी सीमा पर चारों  तरफ वॉच टावर बनाये गए है जिन पर चौबीसों घण्टे सशस्त्र गार्ड तैनात रहकर आसपास की हर गतिविधि की निगरानी करते है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

[dgv_vimeo_video id=”775710460″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews