Gwalior News : छात्रा की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी सहित सभी सात गिरफ्तार, अलग अलग राज्यों में छिप गए थे

Gwalior News : छात्रा की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी सहित सभी सात गिरफ्तार, अलग अलग राज्यों में छिप गए थे

Gwalior News : ग्वालियर में सोमवार 10 जुलाई की रात छात्रा अक्षय यादव की सरे राह गोली मारकर हुई हत्या के बाद से पुलिस हलाकान थी, मृतका प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुरेन्द्र यादव की नातिन थी, बड़ी बात ये इसी दिन सुबह एक रिटायर्ड फौजी की हत्या हुई, डबरा के चिराग शिवहरे की हत्या कर शव को जला डला था, एक दिन में हत्या की तीन घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर दिया था, पुलिस के आला अधिकारी सड़क पर उतरे मुखबिर तंत्र मजबूत किया और फिर अक्षया की हत्या में शामिल सभी  सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र में तिलक नगर सिन्धी कालोनी के पास बेटी बचाओ चौराहे पर बीते सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने कोचिंग से सहेली सोनाक्षी शर्मा के साथ लौट रही अक्षया यादव को गोली मार दी और फरार हो गए, दर असल गोली सोनाक्षी को निशाना लगाकर चलाई गई थी लेकिन एक्टिवा की रफ़्तार के चलते गोली अक्षया में लगी और उसकी मौत हो गई।

जो घटनाक्रम सामने आये उसने मुताबिक मुख्य आरोपी सुमित रावत सोनाक्षी रावत से एकतरफा प्यार करता था और करीब  एक साल से वो सोनाक्षी और उसके परिवार को परेशन कर रहा था, सोनाक्षी की माँ ने सुमित उसके भाई और अन्य दोस्तों के खिलाफ माधौगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई  लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया, बार बार पुलिस से गुहार लगाई, जन सुनवाई में भी शिकायत की लेकिन कहीं कुछ नहीं हुआ।

उधर सोनाक्षी द्वारा रिस्पोंस नहीं देने और पुलिस में शिकायत किये जाने से सुमित रावत ने हत्या की साजिश रची उसने अपने बड़े भाई उपदेश रावत उर्फ़ मोंटी, शिवम गुर्जर, विशाल शाक्य, शिवा तोमर, सूरज सिकरवार और बाला सुर्वे के साथ सोनाक्षी की हत्या की साजिश रची और कोचिंग से लौटते समय उसकी बेटी बचाओ चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी।

जब सुमित और मोंटी को समझ आया कि गलत लड़की को गोली मार दी गई तो उन्होंने मास्टर माइंड बाला सुर्वे को इसकी जानकारी दी और फिर अपनी ससुराल चीनौर भाग गया, पुलिस ने सुमित के बड़े भाई मोंटी की लोकेशन पता कर उसे डबरा से गिरफ्तार कर लिया ।

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने मीडिया को बताया कि घटना में शामिल सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दण्डोतिया , सीएसपी (IPS ) शियाज के एम, क्राइम थाना अमर सिंह सिकरवार, माधौगंज थाना टी आई महेश शर्मा की टीमों ने हत्यारों की लोकेशन पता की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया, कुछ पुलिस पकड़ में ग्वालियर में हैं और कुछ पुलिस के साथ ग्वालियर पहुँचने वाले हैं, उन्होंने बताया ये देश में अलग अलग जगह छिप  गए थे इनमें से दो दिल्ली से, तीन महाराष्ट्र से, एक राजस्थान से और एक आरोपी मध्य प्रदेश से पकड़ा है।

[dgv_vimeo_video id=”844884957″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews