Gwalior News : निरस्त होंगे शस्त्र लाइसेंस, कलेक्टर ने एसपी को लिखा पत्र

Gwalior News : निरस्त होंगे शस्त्र लाइसेंस, कलेक्टर ने एसपी को लिखा पत्र

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  आचार संहिता लगने बाद ग्वालियर जिला दंडाधिकारी (Gwalior News) ने जिले में सभी शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए थे। लाइसेंसी हथियार को पुलिस थानों में जमा करने की आज अंतिम तारीख है। आज यानि 7 जून 2022 तक जिस किसी ने भी अपना लाइसेंसी हथियार जमा नहीं किया तो उसका लाइसेंस निरस्त (Gwalior arms license canceled) कर दिया जायेगा। कलेक्टर ने एसएसपी को इस सम्बन्ध में पत्र जारी किया है।

ग्वालियर जिला दंडाधिकारी, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को आज एक पत्र जारी किया है। पत्र में जिले में अब तक जमा लाइसेंसी हथियारों की जानकारी मांगी है साथ ही ऐसे लाइसेंसी हथियारों की पूरी जानकारी मांगी है जो आज अंतिम तारीख तक जमा नहीं हो पाते हैं।

ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश : यात्री बसों का 103 करोड़ का टैक्स होगा माफ, सरकार ने निजी बस ऑपरेटरों को दी बड़ी राहत

कलेक्टर ने एसएसपी से कहा है कि जो शस्त्रधारक आज अंतिम तारीख 7 जून 2022 तक अपना लाइसेंसी हथियार (Gwalior Arms License) जमा नहीं कराते हैं ऐसे शस्त्रधारकों के लाइसेंस निरस्तीकरण का प्रस्ताव भेजें। गौरतलब है कि पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए जिले में आचार संहिता प्रभावी है।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, बनेगी मंत्रियों की समिति, ये होंगे सदस्य

जिला दंडाधिकारी ने चुनावों के मद्देनजर सभी शस्त्र लाइसेंस निलंबित (gwalior arms license suspended) कर दिए है। ग्रामीण अंचलों में लाइसेंसी हथियार  जमा कराने की अंतिम तारीख 5 जून थी जबकि नगरीय क्षेत्र में 7 जून निर्धारित है। जिले में 32 हजार से ज्यादा लाइसेंसी हथियार हैं जिन्हें जमा होना है। अब देखना ये होगी कि कितने लाइसेंसी हथियार जमा होते हैं और कितनों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त होते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews