Gwalior News : घर में सो रही युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म, आरोपी फरार, मामला दर्ज

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि युवती की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं सहित अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे पुलिस तलाश रही है जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
इंदौर -रेप पीड़िता को मेडिकल जांच कराने के लिये घंटो तक दो अस्पतालों में भटकना पड़ा

Gwalior News : ग्वालियर में पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी अपराधों में कमी नहीं आ पा रही, अपराधी घर में घुसकर ना सिर्फ मारपीट कर रहे हैं बल्कि दुष्कर्म जैसी गंभीर घटना को भी अंजाम दे रहे है, पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर ऐसा ही मामला दर्ज किया है।

घर में सो रही थी युवती, मारपीट कर दुष्कर्म 

मामला ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के शिंदे की छावनी कमल सिंह का बाग़ मोहल्ले का है, जानकारी के मुताबिक अपने घर में एक 22 वर्षीय युवती सो रही थी, युवती घर के बाहर वाले कमरे में सो रही थी और उसकी माँ और छोटी बहन अन्दर के कमरे में सो रही थी इसी दौरान एक युवक उसके कमरे में घुसा और उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म कर भाग गया।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश 

युवती ने पुलिस में इसकी शिकायत की है, एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि युवती की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं सहित अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे पुलिस तलाश रही है जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”949558643″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews