Gwalior News : गैस पाइप लाइन फटने से लगी आग, चौराहे पर अफरा तफरी

Gwalior News : गैस पाइप लाइन फटने से लगी आग, चौराहे पर अफरा तफरी

Gwalior News : ग्वालियर में आज एक बड़ी बड़ी लापरवाही के चलते हडकंप मच गया, शहर के व्यस्त चौराहे फूलबाग के पास मोतीमहल रोड पर चौपाटी के सामने अवंतिका गैस लाइन फट गई , लाइन फटते ही उसमें आग निकलने लगी, आग देखते ही वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि चौराहे पर सीवर पाइप लाइन का काम चल रहा है , जेसीबी मशीने यहाँ काम कर रही हैं , जेसीबी मशीन चालक जब काम कर रहा था तब मशीन की बकेट नीचे से निकल रही अवंतिका गैस की पाइप लाइन में लग गई जिससे वो टूट गई और उसमें आग लग गई।

आग की सूचना तत्काल पड़ाव थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई , अवंतिका गैस कंपनी को भी सूचित किया गया, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया ।

[dgv_vimeo_video id=”842466611″]

[dgv_vimeo_video id=”842476766″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews