Gwalior News : भाजपा ने मनाई जीत की ख़ुशी, मिठाई बांटी, दीप जलाये

Gwalior News : भाजपा ने मनाई जीत की ख़ुशी, मिठाई बांटी, दीप जलाये

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  उप चुनावों में भाजपा को मिली जीत के बाद ग्वालियर भाजपा ( Gwalior BJP)में जश्न का माहौल है।  भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने जीत की खुशियां मनाई।  पार्टी नेताओं ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के नीचे दीप जलाये और मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस जीत ने बता दिया है कि जनता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के साथ है।  ये चुनाव परिणाम आने वाले विधानसभा की तस्वीर बता रहे हैं।

मध्यप्रदेश (MP By Election) विधानसभा की तीन विधानसभा सीटों जोबट, पृथ्वीपुर, रैगांव और एक लोकसभा खंडवा के लिए हुए मतदान का परिणाम आ गया है। भाजपा ने पृथ्वीपुर और जोबट सीट पर ऐतिहासिक जित दर्ज की है वहीं खंडवा लोकसभा सीट पर भी कब्ज़ा कर लिया है।

ये भी पढ़ें – “अबकी बार दीवाली, केवल मिट्टी के दिये वाली”, अशोकनगर विधायक ने दिया “वोकल फॉर लोकल” का संदेश

पार्टी नेताओं ने जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी और पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल के नेतृत्व में फूलबाग चौराहे पर मिठाई बांटी और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के नीचे दीप और मोमबत्ती जलाई। पार्टी नेताओं ने कहा कि  भाजपा की ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन हितैषी नीतियों की जीत है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विश्वास की जीत है। भाजपा नेताओं ने कहा कि ये जीत भविष्य के विधानसभा चुनावों की आहट है।

[dgv_vimeo_video id=”641513869″]

[dgv_vimeo_video id=”641514112″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews