Gwalior News : अंधे कत्ल का पर्दाफाश, प्रेमिका ने अपने भाई व पति के साथ मिलकर की थी हत्या

Gwalior News : अंधे कत्ल का पर्दाफाश, प्रेमिका ने अपने भाई व पति के साथ मिलकर की थी हत्या

Gwalior News : ग्वालियर जिले की पनिहार थाना पुलिस ने अंधेकत्ल का खुलासा किया है, पुलिस के मुताबिक मृतक की प्रेमिका ने अपने भाई व पति के साथ मिलकर हत्या की थी, पूछताछ में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है, पुलिस के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमिका से मिलने गया युवक हुआ गायब 

पुलिस ने बताया कि पनिहार थाना क्षेत्र में 18 सितंबर को 2023 को रामनरेश गुर्जर निवासी ग्राम गढोली मगरौनी थाना नरवर जिला शिवपुरी गुम हो गया था, जिसकी सूचना उसके भाई द्वारा थाना पनिहार पर दी गई थी। फरियादी की सूचना पर थाना पनिहार में गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने गुमशुदा की तलाश प्रारंभ की।

पुलिस ने प्रेमिका के खेत से बरामद किया प्रेमी का शव 

23 सितंबर 2023 को रात में गुमशुदा रामनरेश का शव ग्राम खेरिया कछाई में माता मंदिर के पास बाजरा के खेत में मिला था। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिहं चंदेल ने एडिशनल एसपी (ग्रामीण) निरंजन शर्मा को उक्त हत्या की घटना का शीघ्र पर्दाफाश कर आरोपी की गिरफ़्तारी के निर्देश दिये।

तीन थानों की पुलिस ने शुरू की अंधे कत्ल की तफ्तीश 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसडीओपी घॉटीगांव संतोष कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना पनिहार, घाटीगांव, आरोन  पुलिस की संयुक्त टीम उक्त अंधे कत्ल के पर्दाफाश करने में जुट गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा फरियादी एवं साक्षियों के लिये गये कथनों में मालूम चला कि मृतक रामनरेश गुर्जर के अवैध संबंध एक महिला से थे महिला दो बच्चों की माँ थी, उधर फरियादी द्वारा महिला व उसके पति एंव भाई पर रामनरेश की हत्या का संदेह भी जताया था।

शक के आधार पर प्रेमिका को पुलिस ने पति और भाई के साथ तलब किया 

पुलिस टीम द्वारा महिला व उसके पति एवं उसके भाई को तलब कर गहराई से पूछताछ की गई जिसमें उनके द्वारा मृतक रामनरेश को पकड़कर उसके गले पर चाकू मारकर हत्या करना एवं लाश को बाजरा के खेत में छिपा देना स्वीकार किया। जिस पर से थाना पनिहार पुलिस द्वारा आरोपी महिला, उसके पति एवं भाई के विरुद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर उक्त अंधे कत्ल के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार क्र लिया।

दो बच्चों की माँ से प्रेम में युवक ने गंवाई जान, तीनों आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस ने जब आरोपी महिला, उसके पति एवं भाई से हत्या की वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि समाज में बदनामी के भय के कारण आरोपी महिला से फोन कराकर मृतक रामनरेश को बुलाया गया था और फिर मृतक रामनरेश को पटक कर गले में चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक का पर्स व रुपये भाई के पास एवं घटना में प्रयुक्त किया गया चाकू पति के द्वारा छिपाकर रखना बताया। पकड़े गये आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू एंव मृतक का पर्स बरामद किया गया।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews