Gwalior News : छात्रा को कर रहा था परेशान, विरोध किया तो घर पर फेंके पत्थर, चार आरोपियों पर मामला दर्ज

परेशान छात्रा अपने दादा जी जो पुलिस के रिटायर्ड ASI हैं उनके साथ पुलिस थाने पहुंची और कृष्णा और उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।  पुलिस का कहना है कि चार आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी।
Gole Ka Mandir Police Station Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर के गोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की एक नाबालिग छात्रा मनचलों से परेशान है, कुछ दिन उसने नजर अंदाज किया लेकिन लड़के की हिम्मत बढ़ गई और उसने हाथ पकड़ लिया और दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा, छात्रा ने इंकार किया और तो लड़का इतना नाराज हो गया कि उसने अपने साथियों के साथ लड़की के घर पर पत्थर फेंक दिए। छात्रा अपने परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंची और उस लड़के और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

कोचिंग जाती छात्रा से मनचला करता है छेड़छाड़ 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की पुष्कर कॉलोनी में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा कृष्णा नामक मनचले से परेशान है, जब वो कोचिंग जाती है तो उसे छेड़ता है, फब्तियां कसता है, उसकी हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वो छात्रा का खुलेआम हाथ भी पकड़ने लगा, छात्रा ने विरोध किया तो उसे धमकी दे कर चला गया।

पिछले दो दिनों में घर पर दो बार की पत्थरबाजी 

इस घटना के बाद पिछले दो दिनों से उसके घर पर पत्थरबाजी हो रही है, पिछले दिनों 18-19 जून की रात 12:47 बजे नकाबपोश बदमाशों ने पत्थर फेंककर घर के कांच फोड़ दिए फिर 19 जून की रात 11:37 बजे फिर पत्थरबाजी की। पत्थरबाजी के बाद उन लड़कों ने  छात्रा को वाट्स एप मैसेज भी किये जिस पर धमकी दी। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई जिसमें लड़के पत्थर फेंकते और गालियाँ देते दिख रहे हैं।

पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया 

परेशान छात्रा अपने दादा जी जो पुलिस के रिटायर्ड ASI हैं उनके साथ पुलिस थाने पहुंची और कृष्णा और उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।  पुलिस का कहना है कि चार आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”964436756″]

[dgv_vimeo_video id=”964427210″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews