Gwalior News : शादी के एक महीने बाद पति का घर छोड़कर भागी दुल्हन, परिजन पहुंचे पुलिस के पास

Gwalior News : शादी के एक महीने बाद पति का घर छोड़कर भागी दुल्हन, परिजन पहुंचे पुलिस के पास

Gwalior News :  ग्वालियर में एक दुल्हन शादी के एक महीने बाद ही पति का घर छोड़कर भाग गई, परेशान परिजन आज पुलिस की जनसुनवाई में अपनी व्यथा लेकर पहुंचे। लड़के की माँ ने आरोप लगाये कि सम्मेलन में लड़की वालों ने शादी की थी लेकिन उन्होंने शादी से सम्बंधित कोई भी  डॉक्यूमेंट उन्हें नहीं दिया, उन्होंने शादी के फर्जी होने का भी संदेह जताया है।

ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 62 के ग्राम जरेना में रहने वाले संजय कुशवाह की पत्नी नीतू शादी के एक महीने बाद ही भाग गई, संजय कुशवाह दो दिन पहले 21 मई को पत्नी के कहने पर उसे रात को मुरार में अंडर गारमेंट्स दिलाने के लिए लाया था, संजय गाड़ी खड़ी  कर दुकानदार को पैसे देने लगा तब तक नीतू वहां से भाग गई ।

पीड़ित संजय ने अपनी माँ गीता के साथ आकर आज पुलिस की जनसुनवाई में आवेदन देकर पत्नी का पता लगाने की गुहार की है, संजय की माँ गीता बाई ने बताया कि संजय नगर गोल पहाड़िया में रहने वाले सुखलाल कुशवाह ने अपनी बेटी नीतू का  उनके बेटे से संबंध किया था, सगाई के बाद उन्होंने फूलबाग में आयोजित सम्मेलन में 22 अप्रैल को शादी की थी।

शादी के बाद बेटा बहु घर आ गए लेकिन पहली ही रात से बहु लड़ाई करने लगी, वो फोन पर किसी से बात करती हम मना करते तो लड़ने लगती, मौका देखकर हमने उसका मोबाइल छीन लिया, उन्होंने कहा कि बहु पूरे घर को परेशान करती, दो दिन पहले 21 मई को बहू ने कहा कि उसके पेट में दर्द है तो मैंने संजय से कहा कि डॉक्टर को दिखा ला, संजय जब मुरार बाजार पहुंचा तो बहु नीतू बोली मुझे तो अंडर गारमेंट लेने थे मेरे पेट में कोई दर्द नहीं हो रहा और फिर वो वहां से गायब हो गई।

गीता बाई ने सम्मेलन में हुई शादी के फर्जी होने का भी गंभीर आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि नीतू के पिता ने उन्हें शादी का कोई कागज नहीं दिया, शादी के  बाद हमें कोई सामान भी नहीं दिया, हमें तो ये लगता है कि इन लोगों ने हमारे लड़के को फंसाकर हमें धोखा दिया है और अपनी लड़की को घर में छिपा लिया है।

एडिशनल एसपी राजेश डंडोतिया ने कहा कि शादी फर्जी है या नहीं ये जाँच का विषय है इन लोगों ने बहु के भाग जाने की शिकायत की है, पुलिस इस मामले को विवेचना में लेकर आगे की कार्यवाही करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”829375831″]

[dgv_vimeo_video id=”829375999″]

[dgv_vimeo_video id=”829374194″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews