Gwalior News : जरुरतमंदों के बीच जाकर मनाई दिवाली, मिठाई, पटाखे, कपडे बांटे

Gwalior News : जरुरतमंदों के बीच जाकर मनाई दिवाली, मिठाई, पटाखे, कपडे बांटे

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  दिवाली (Diwali) का त्योहार रोशनी का त्योहार है। इस दिन लोग खुशियां मनाते हैं लेकिन बहुत से परिवार ऐसे होते हैं जो गरीबी के चलते खुशियां नहीं मना पाते, ऐसे लोगों के लिए बहुत से लोग आगे आते हैं जो गरीब परिवारों के चेहरे पर खुशियां लाते हैं।

ग्वालियर (Gwalior News) के युवा व्यवसाई एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन ने अपने मित्र मंडल के साथ 150 गरीब बच्चों के साथ दिवाली मनाई।  विनय जैन एवं उनके मित्र मंडल ने जीवाजी गंज स्थित निम्वाजी की खोह में जरूरतमंद गरीब दलित बस्ती में जाकर छोटे-छोटे बच्चों के बीच दीपावली मनाई।

ये भी पढ़ें – PM Modi Diwali 2021 : नौशेरा पहुंचे नरेंद्र मोदी, सैनिकों को दी दिवाली की बधाई, बढ़ाया हौसला

विनय जैन और उनकी टीम ने जरूरतमंद बच्चों को दिवाली पर नये कपड़े, मिठाईयां, चिप्स, आतिशबाजी, चॉकलेट, आदि वस्तुओं का वितरण करके उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देकर उनके जीवन में खुशियां भरने का प्रयास किया।कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल मखीजानी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद लखीमपुरिया सहित बड़ी संख्या में विनय जैन के सहयोगी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

उधर यूथ रियल फ्रीडम एनजीओ ने गरीबों को वस्त्र वितरित किये, मिठाई और आतिशबाजी दी। इस मौके पर एनजीओ के डायरेक्टर सागर शर्मा के अलाव  आशीष शर्मा, नितिन सिंह, दीपांशी शाक्य, सिद्धि जैन, प्रियंका, अनुज, संतोष अन्य टीम मेंबर मौजूद रहे

।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews