Gwalior News : सीएम डॉ मोहन यादव की सख्ती का असर, कृत्रिम रेत बना रही पोकलेन मशीन व तीन डम्पर जब्त

करहिया ग्राम के नजदीक एक जगह पर अवैध तरीके से मुरम से कृत्रिम रेत तैयार की जा रही थी। राजस्व व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर छापामार कार्रवाई कर एक पोकलेन (एलएनटी) मशीन व रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन डम्पर जब्त किए हैं।
Poclain machine seized Gwalior

Gwalior News : अवैध रेत उत्खनन और नदियों का सीना छलनी करने वालों पर कड़े एक्शन के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कल मंगलवार को समीक्षा बैठक में दिए और अज ही इसका असर दिखाई भी दिया, ग्वालियर जिला प्रशासन की कार्रवाई में एक ऐसा प्लांट मिला है जो कृत्रिम यानि नकली रेत बना रहा था, अधिकारियों ने यहाँ से मशीनें और नकली रेत सेभरे डम्पर जब्त किये हैं।

कृत्रिम रेत बना रहे थे, प्रशासन ने मारा छापा  

ग्वालियर जिले में रेत के अवैध उत्खनन व कारोबार के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है। कल मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश के बाद इसमें और सख्ती की गई है, इस कड़ी में जिले के भितरवार राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत करहिया क्षेत्र में अवैध रूप से कृत्रिम रेत बनाने में उपयोग में लाई जा रही एक  पोकलेन (एलएनटी) मशीन व तीन डम्पर जब्त किए गए हैं।

सीएम की सख्ती के बाद कलेक्टर के आदेश पर अधिकारियों का एक्शन  

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के सभी एसडीएम व अन्य राजस्व अधिकारियों को अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में भितरवार एसडीएम डी एन सिंह के नेतृत्व में गई टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। उधर मुरार के उटीला थाना क्षेत्र में एक ओवर लोडेड रेत का डम्पर जब्त किया गया है।

कृत्रिम रेत बना रही एक पोकलेन मशीन और तीन डम्पर जब्त 

एसडीएम भितरवार डी एन सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि करहिया ग्राम के नजदीक एक जगह पर अवैध तरीके से मुरम से कृत्रिम रेत तैयार की जा रही थी। राजस्व व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर छापामार कार्रवाई कर एक पोकलेन (एलएनटी) मशीन व रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन डम्पर जब्त किए हैं।

जब्त मशीनें और डम्पर पुलिस अभिरक्षा में रखवाए 

जिला खनिज अधिकारी भूरिया ने बताया कि जब्त किए गए इन वाहनों व मशीनों को पुलिस अभिरक्षा में रखवाया गया है। रेत के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। करहिया क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई के लिये गई टीम में तहसीलदार चीनौर  रत्नेश शर्मा, सहायक खनिज अधिकारी राजेश गंगेले तथा आरआई, पटवारी व संबंधित क्षेत्र के कोटवार शामिल थे।

[dgv_vimeo_video id=”951548789″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews