Gwalior News : कांग्रेस नेता के ये कैसे अमर्यादित बोल, खुद पार्टी के वरिष्ठ नेता ने की निंदा

Gwalior News : कांग्रेस नेता के ये कैसे अमर्यादित बोल, खुद पार्टी के वरिष्ठ नेता ने की निंदा

Gwalior News :  नेताओं की भाषा कितनी अमर्यादित हो गई है ये आज कांग्रेस के कार्यक्रम में सुनने को मिला, चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने के लिए बुलाई गई कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता फूलसिंह बरैया ने मंच से गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को चुनाव के लिए ललकारा लेकिन वे इस दौरान मर्यादा को लांघ गए और नरोत्तम मिश्रा के लिए अमर्यादित शब्द बोलने लगे, पार्टी कार्यकर्ताओं ने ताली बजाई तो उन्होंने और भी बहुत कुछ कहा, खास बात ये है कि ये सब पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के सामने हुआ, बाद में मीडिया के सवाल पर अजय सिंह ने बरैया की भाषा पर एतराज जताया, उन्होंने कहा मैं ऐसी भाषा के पक्ष में नहीं हूँ।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया 

ग्वालियर के रंगमहल गार्डन में आज गुरुवार को शहर कांग्रेस और ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई, चुनावों से पहले पार्टी को मजबूती देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल भैया अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ ग्वालियर में मौजूद थे, मंच पर बड़े नेताओं के बैठने की जगह थी। कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के मंच से भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा और दावा किया कि इस बार सरकार कांग्रेस की ही बनेगी कमल नाथ ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

फूलसिंह बरैया ने नरोत्तम मिश्रा के लिए की अमर्यादित टिप्पणी 

ग्वालियर से पहले ऐसी ही बैठक दतिया के भांडेर में हुई जहाँ अजय सिंह के साथ सीनियर लीडर फूलसिंह बरैया ने भी मंच साझा किया, मंच पर मौजूद फूलसिंह बरैया जब बोलने के लिए खड़े हुए तो उनके निशाने पर भाजपा के साथ साथ  गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा आ गए, फूलसिंह बरैया ने गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को चेतावनी दे दी कि भांडेर तो दूर  इस बार वे दतिया से जीतकर दिखा दें हम उनका फन कुचल देंगे, बोलते बोलते बरैया अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने लगे, सामने बैठे कांग्रेस नेताओं ने तालियाँ बजाई तो उन्होंने जोश में और अमर्यादित शांदों का इस्तेमाल नरोत्तम मिश्रा के लिए किया।

अजय सिंह ने बरैया की टिप्पणी की निंदा की 

ग्वालियर के कार्यक्रम के बाद जब पूर्व नेता प्रतिपक्ष मीडिया के सामने आये तो मीडिया ने उनसे फूलसिंह बरैया की अमर्यादित भाषा पर उनकी प्रतिक्रिया चाही, अजय सिंह ने कहा कि मैंने कार्यक्रम के बाद बरैया से कहा कि इस तरह की अमर्यादित भाषा हम लोगों को शोभानाहीं देती , मैं ऐसी भाषा के पक्ष में नहीं हूँ, राजनीति में किसी के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”840831116″]

[dgv_vimeo_video id=”840831261″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews