Gwalior News : किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने दिया धरना, मोदी सरकार की तुलना अंग्रजों से की

Gwalior News

Gwalior News : किसान आंदोलन के समर्थन में अब कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है, आज प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस ने सभी जिलों में धरने दिए, इसी कड़ी में ग्वालियर में भी जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना दिया और केंद्र की मोदी सरकार पर किसानों के आंदोलन को कुचलने के आरोप लगाये और सरकार की तुलना अंग्रेजों से की।

किसानों के समर्थन में कांग्रेस का धरना 

ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर आज जिला कांग्रेस कमेटी ने दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया, धरने में जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र  शर्मा, विधायक डॉ सतीश सिकरवार, प्रदेश पदाधिकारी मदन सिंह कुशवाह सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी और जिला पदाधिअकरी शामिल हुए।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मोदी सरकार की तुलना अंग्रेजों से की

जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की तुलना अंग्रेजों की सरकार से की, उन्होंने कहा कि किसान अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं समर्थन मूल्य की मांग कर रहे हैं लेकिन मोदी सरकार उनपर अत्याचार कर रही है गोलियां चलवा रही है , आंसू गैस के गोले छुड़वा रही है, उनके आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है ।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से किसानों से बर्ताव किया जा रहा है उससे ये दिखाई दे रहा है कि भारत में अंग्रेजों की सरकार आ गई है, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ है और तब तक उनकी लड़ाई में साथ रहेगी जबतक उन्हें उनका हक़ नहीं मिल जाता ।

[dgv_vimeo_video id=”917825732″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews