Gwalior News : कांग्रेस बागियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता, शाम तक जारी होगी लिस्ट

Gwalior News : कांग्रेस बागियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता, शाम तक जारी होगी लिस्ट

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban Body Elections 2022) में बागियों से परेशान कांग्रेस (Gwalior Congress) आज उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देगी। जिला अध्यक्ष का कहना है कि जिन नेताओं ने अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध नामांकन फॉर्म भरा था उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया था, अधिकांश नेताओं ने फॉर्म वापस ले लिए लेकिन जिन्होंने फॉर्म वापस नहीं लिया उनके खिलाफ आज निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने पत्रकारों को जानकारी दी कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमल नाथ कल बुधवार को शाम 6 बजे फूलबाग पर आमसभा को सम्बोधित करेंगे। बागियों से जुड़े सवाल पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि अधिकांश लोगों ने नाम वापस ले लिए हैं और जिन्होंने नाम वापस नहीं लिए हैं उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित किया जा रहा है ऐसे करीब 12-13 लोग हैं। जिनके नाम की सूची शाम को जारी की जाएगी।

जिला अध्यक्ष ने भाजपा पर उनके प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं पर भाजपा द्वारा गलत आरोप प्रत्यारोप लगाने की भी बात कही। उन्होंने एक पूर्व भाजपा नेता का नाम लेते हुए कहा कि कुछ दिन पहले तक जब वे भाजपा में थे तब तक सब ठीक ठाक था और अब कांग्रेस में आते ही उनके बेटे पर रासुका की कार्रवाई कर दी गई है।

[dgv_vimeo_video id=”724824859″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews