Gwalior News : पुरानी दुश्मनी को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, मारी गोली

Gwalior News : पुरानी दुश्मनी को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, मारी गोली

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior News) के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के गिरगांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर एक युवक पर एक ही परिवार के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।  युवक की कमर में गोली लगी है उसे जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

घायल के परिजन राजेंद्र सिंह के मुताबिक उनके चाचा का लड़का जितेंद्र घर से करीब साढ़े दस बजे ट्रेक्टर लेकर निकला था।  जैसे ही उसने खेत में ट्रैक्टर चलाना शुरू किया पास में ही मौजूद ज्वार के खेत की आड़ लेकर एक ही परिवार के 10- 12 लोगो ने फायरिंग शुरू कर दी । जिसकी गोली जितेंद्र की कमर में धस गई।

ये भी पढ़ें – प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़ी कुपोषित बच्ची! मौत, कमलनाथ ने सरकार को घेरा

घायल जितेंद्र को लेकर परिजन अस्पताल भागे उसे जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। राजेन्द्र सिंह के मुताबिक जितेंद्र पर जानलेवा हमला अजबा, कृष्णा और लच्छी ने अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर किया है।  उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस (Gwalior Police) मौके पर पहंच गई है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में उछाल, सोना आज फिर पुराने रेट पर, ये है ताजा रेट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews