Gwalior News: अवैध रेत खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 13 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, एक लोडर जब्त 

जब्त किए गए 13 ट्रैक्टर ट्रॉलियां व एक लोडर पुलिस अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। साथ ही इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम तथा अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।
Tractor trolley filled with illegal sand seize
Gwalior News : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर रेत के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, ग्वालियर जिला प्रशासन ने बुधवार को रेत के अवैध भण्डारण व परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग की टीम ने रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 13 ट्रैक्टर- ट्रॉली, एक लोडर जब्त किया है। साथ ही अवैध रूप से भण्डारित लगभग 50 घन मीटर रेत जब्त किया।

संयुक्त टीम ने अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त की 

जिले के भ्रमण पर निकलीं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के संज्ञान में यह बात आई थी कि बड़ागांव हाईवे पर गणेशपुरा तिराहे के समीप अवैध रूप से रेत भण्डारित कर ट्रैक्टर ट्रॉलियों द्वारा अवैध परिवहन कराया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती चौहान के निर्देश पर एसडीएम मुरार अशोक चौहान एवं जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया के नेतृत्व में संयुक्त टीम मौके पर पहुँची और ट्रैक्टर ट्रॉलियाँ एवं अवैध रेत जब्त करने की कार्रवाई की।

पुलिस थाने में खड़ी की गई जब्त ट्रैक्टर ट्रॉलियां 

जब्त किए गए 13 ट्रैक्टर ट्रॉलियां व एक लोडर पुलिस अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। साथ ही इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम तथा अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के लिये गई टीम में तहसीलदार मस्तराम गुर्जर, जिला प्रशासन, खनिज व पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews