
Gwalior News : लोकसभा चुनाव के लिए प्रभावी आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस बहुत एक्टिव है, पुलिस ने चैकिंग पॉइंट्स और मुखबिर तंत्र दोनों मजबूत कर दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक लोडिंग वाहन से चार लाख 90 हजार रुपये बरामद किये है, पूछताछ में कार ड्राइवर रुपये का कोई प्रूफ नहीं दे पाया जिसके बाद पुलिस ने कैश को जब्त कर लिया है
पुलिस को देखकर ड्राइवर ने गाड़ी वापस भागने की कोशिश की, पकड़ा गया
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर की सीमाओं पर मौजूद पुलिस थाने दूसरे जिलों से आने वाले वाहनों की चैकिंग मुस्तैदी के साथ कर रहे हैं, पनिहार थाना पुलिस ने भी चैकिंग पॉइंट्स लगाये हुए हैं , थाना प्रभारी धवल सिंह को इसी दौरान एक बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MP 07 GB 0438 आती दिखाई दी, चैकिंग देखकर ड्राइवर ने वाहन को वापस शिवपुरी की तरफ घुमाने की कोशिश की। ड्राइवर की हरकत देकर पुलिस ने उसका पीछा किया और कुछ दूर जाकर उसे पकड़ लिया।
ड्राइवर सीट के पीछे छिपाए थे 4 लाख 90 हजार, नहीं बता पाया किसका है कैश
पुलिस ने जब ड्राइवर से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संजू सिंह बघेल निवासी मौ जिला भिंड बताया। पुलिस ने जब ड्राइवर से गाड़ी को वापस ले जाने का कारण पूछा तो वो संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाया। पुलिस ने जब बोलेरो पिक अप की तलाशी ली गई तो संजू सिंह ने चालक सीट के पीछे सीट की जेब में 4,90,000/- रुपये (चार लाख नब्बे हजार रुपये) रखा होना बताया। पुलिस ने जब पूछा कि इतना कैश वो कहाँ से लाया तो वो कोई संतोष जनक जबाव नहीं दे पाया और ना ही कैश से जुड़ा कोई दस्तावेज दिखा पाया ।
[dgv_vimeo_video id=”926777262″]
पुलिस को सुनाने लगा कहानी, कैश और बोलेरो पिक अप जब्त
पुलिस ने जब ड्राइवर से कैश के बारे में सख्ती से पूछताछ की तो अलग अलग कहानी सुनाने लगा , उसने पहले कहा कि ये गाड़ी उसी की है वो वो खुद चलाता है ये रकम सब्जी बेचकर उसे मिली है, पुलिस ने जब उससे और जानकारी चाही तो वो कहने लगा कि मैं शिवपुरी से रकम लाया हूँ और ग्वालियर के व्यापारी को देने जा रहा हूँ, पुलिस को उसकी कहानी पर संदेह है, पुलिस ने कैश जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है ।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

