Gwalior News : शराब के नशे में पिता देते थे गालियां, परेशान बेटे ने ही कर दी हत्या

Gwalior News : शराब के नशे में पिता देते थे गालियां, परेशान बेटे ने ही कर दी हत्या

Gwalior News : ग्वालियर की आंतरी थाना पुलिस ने 6 मई को हुई हत्या का खुलासा कर दिया है, इसमें कातिल मृतक का बेटा ही निकला है, पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि वो पिता के नशा करने की आदत से तंग आ गया था, वो शराब पीकर गालियां देते थे,  पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

बीती 06 मई 23 को थाना आंतरी जिला ग्वालियर में घर के बाहर सो रहे किसान पर किसी ने हमला कर उसकी हत्या कर दी थी, घटना की सूचना मृतक के भाई राजेन्द्र सिंह जाट ने पुलिस को दी, फरियादी ने बताया कि उसका भाई भाई गजेन्द्र सिंह जाट की घर के बाहर सो रहा था तभी किसी ने धारदार हथियार से उसकी सोते समय हत्या कर दी, शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलश शुरू कर दी।

हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल ने स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आरोपी की शीघ्र गिरफ़्तारी के निर्देश दिये। निर्देश मिलते ही एसडीओपी डबरा विवेक कुमार शर्मा और आंतरी थाना प्रभारी दीपक सिंह भदौरिया के नेतृत्व में थाने की टीम ने जाँच पड़ताल शुरू की।

पुलिस टीम को प्रारंभिक विवेचना में कोई भी तकनीकी साक्ष्य प्राप्त नहीं हो सका था। मृतक के परिजनों द्वारा भी किसी पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया गया, जिस कारण से आरोपी को पकड़ना मुश्किल था। पुलिस टीम द्वारा मृतक की किसी से रंजिश होने के संबंध में भी जानकारी ली गई लेकिन ऐसी कोई जानकारी नही मिली।

विवेचना के दौरान आये भौतिक साक्ष्यों व मुखबिर सूचना से पता चला कि मृतक का पुत्र अपने पिता के शराब पीने की आदत से परेशान था और दोनों के बीच विवाद भी होता था, पुलिस को उक्त घटना में प्रथम दृष्टया संदिग्ध मृतक का पुत्र ही लगा। पुलिस टीम ने संदिग्ध को आज पकड़ लिया गया और उससे घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया।

पुलिस द्वारा काफी पूछताछ करने पर उसने घटना दिनांक को अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया, पकड़े गये आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने पिता की दिनांक 05/06 मई 2023 की दरम्यानी रात में लोहे की रोड से हत्या कर दी थी और लोहे की रोड को घर के पास ही छिपा दिया था।

पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रोड, खून लगा कपड़ा व वक्त घटना वाले दिन पहने कपड़ों को जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पिता शराब व गाँजे का नशा करता था, जिसके कारण वह घर के पैसों को बरबाद करता था और आये दिन गृह कलेश भी करता था, सभी घरवालों को गाली गलौज भी करता था, जिससे परेशान होकर मैंने अपने पिता की शराब के नशे में सोते समय लोहे की रोड से हत्या कर दी थी। थाना आंतरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”825848640″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews