Gwalior News : अवैध शराब पर आबकारी विभाग का एक्शन, 6 लाख 50 हजार रुपये कीमत की हाथ भट्टी शराब और गुड़ लहान जब्त

गौरतलब है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन और भण्डारण पर कार्रवाई की जा रही है।
illegal liquor

Gwalior News : लोकसभा निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ग्वालियर जिले में भी आबकारी विभाग ने अवैध देसी शराब के खिलाफ बड़ी कर्रवाई की, विभाग ने 6 लाख 50 हजार रुपये की अवैध शराब जब्त की है।

जिले के अलग अलग क्षेत्रों में आबकारी विभाग की कार्रवाई 

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रह तथा परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम दुबका, दुबही, चमेली का चक, कंजरों का डेरा, थाना करहिया तथा कंजरों का डेरा गोहिन्दा गोपालपुर थाना भितरवार क्षेत्र में कार्रवाई कर जमीन के गड्ढों में तथा प्लास्टिक के ड्रमों में भरा हुआ एक हजार किलो गुड़ लहान तथा 120 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 6 लाख 50 हजार रुपये है।

आबकारी अधिनियम के तहत 4 प्रकरण पंजीबद्ध

गौरतलब है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन और भण्डारण पर कार्रवाई की जा रही है। सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुर्मी ने बताया कि विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के तहत मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी सुनील भट्ट, आबकारी उप पुलिस निरीक्षक रविशंकर यादव,  शिवा रघुवंशी, सतेन्द्र सिंह मीणा तथा विभाग के अमले का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विभाग द्वारा यह कार्रवाई निरंतर सम्पूर्ण जिले में की जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews