Gwalior News : किसानों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, प्रधानमंत्री से की ये मांग

Gwalior News : किसानों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, प्रधानमंत्री से की ये मांग

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। फसलों (Crop) की लागत का लाभकारी मूल्य दिए जाने की मांग को लेकर किसानों (Farmers) ने आज ग्वालियर में कलेक्ट्रेट (Gwalior Collectorate) का घेराव किया। भारतीय किसान संघ (Bhartiy Kisan Sangh)  के बैनर तले किये किये गए घेराव में किसानों ने बताया कि लगातार केंद्र सरकार से किसान ये मांग करते आ रहे हैं लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही।

भारतीय किसान संघ ग्वालियर के जिलाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ये भारतीय किसान संघ का राष्ट्रव्यापी आंदोलन है।  इसमें एक ही विषय रखा गया है कि किसानों को उसकी सभी फसलों का लागत का लाभकारी मूल्य दिया जाये।  केंद्र सरकार कई बार लागत का लाभकारी मूल्य 50 रुपये, 100 बढ़ाती है और कहती कि 40 गुना ,50 गुना बढ़ाया लेकिन पता नहीं ये आंकलन कहाँ से आते हैं।

ये भी पढ़ें – MP News: ऊर्जा मंत्री ने बंगले के बाहर लगाई शिकायत पेटी, अब नहीं बचेंगे भ्रष्टाचारी

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यापारी अपने उत्पाद में लाभांश जोड़ता है लेकिन किसान घाटे में खेती कर रहे हैं। पहले भी सरकार को ग्राम समिति, तहसील समिति, जिला समिति द्वारा ज्ञापन दे चुके हैं। इसलिए आज एक ही विषय पर पूरे  देश में एक साथ प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दे रहे है।  यदि अब भी सरकार नहीं मानेगी तो जैसा हमारा केंद्रीय नेतृत्व  कहेगा वैसा ग्वालियर के किसान करेंगे।

ये भी पढ़ें – उपचुनाव से पहले मु्ख्यमंत्री शिवराज सिंह के बड़े ऐलान, बोले- करेंगे हर सपना पूरा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews