
a case of rape of a female passenger has at Singrauli railway station
Gwalior News : ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, एक बाप ने अपनी ही सगी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर किसी से कुछ नहीं कहने की धमकी दी, बेटी ने जैसे ही माँ को पिता की करतूत बताई तो पिता फरार हो गया, माँ ने बेटी के साथ पुलिस थाने जाकर मामला दर्ज कराया है, पिता आरोपी पिता की तलाश कर रही है।
बेटी ने पिता के खिलाफ लिखाई दुष्कर्म की रिपोर्ट
पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली ये घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंद्रबदनी नाका क्षेत्र की है, पुलिस के मुताबिक एक 16 साल की बेटी अपनी माँ के साथ थाने आई थी उसने बताया कि उसकी माँ अपने मायके अहमदाबाद गुजरात गई थी , वे और उसका छोटा भाई पिता के साथ घर पर थे।
माँ गई थी मायके, पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म
बीती 9 अगस्त को उसके पिता ने रात को सोते के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया, ऐसा करने से पहले उन्होंने खाने में कुछ मिला दिया जिससे वो और उसका भाई बेहोश हो गए थे, जब उसे होश आया तो उसे अहसास हुआ कि कुछ गलत हुआ है , उसने पिता से बात की तो पिता ने फटकारते हुए बोला माँ या किसी और को बताया तो जान से मार दूंगा।
आरोपी पिता लौटी तो पिता हो गया फरार
लेकिन पिता की धमकी की परवाह किये बिना बेटी ने माँ को पूरी बात बता दी , माँ अहमदाबाद से ग्वालियर लौटी, उसके बाद उनके घर में इस बात को लेकर विवाद होने लगा कि पुलिस में शिकायत की जाये कि नहीं, इसी बीच मौका देखकर आरोपी पिता अपना मोबाइल बंद कर भाग गया।
पुलिस ने दिया भरोसा, जल्दी आरोपी होगा गिरफ्तार
झाँसी रोड थाना टी आई रशीद खान ने बताया कि माँ बेटी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, उन्होंने कहा कि पिता अभी फरार है लेकिन जल्दी ही उसे पुलिस ट्रेस कर लेगी। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”854973237″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

