Gwalior News -मंगलवार को सीजन का पहला कोल्ड डे रहा, 2 दिन बाद शुरु होगी शीत लहर

Weather

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। उत्तर भारत से आ रही बर्फ़ीली हवाओं और पक्षिमी विक्षोभ के कारण ग्वालियर (Gwalior) में अब तेज ठिठुरन भरी सर्दी की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को सीजन के पहले कोल्ड डे (Cold Day) जैसे हालात दिखाई दिये। मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक 18 दिसंबर (December) से तेज शीत लहर चलने के आसार हैं।

सर्द हवाओं के साथ ग्वालियर में मंगलवार (Tuesday) को सीजन का पहला कोल्ड डे दर्ज किया गया। दिनभर हवाएं 2 से 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही। सुबह के समय मात्र दो घंटे सूरज निकला लेकिन धूप में तेजी नहीं थी। शहर का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम था वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज भी रहेंगे कोल्ड डे जैसे हालात

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फ गिर रही है, बर्फ़ीली हवाओं से मौसम में ठिठुरन बढ़ रही है। सूरज बादलों से कम समय ही बाहर दिखाई दे रहा है। इस कारण सर्दी बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों की राय में आज बुधवार को भी ग्वालियर में कोल्ड डे जैसे हालात रहेंगे।

18 दिसंबर से चलेगी शीत लहर

मौसम विज्ञान केंद्र ग्वालियर के वैज्ञानिक सी के उपाध्याय के मुताबिक अभी आसमान में बादल हैं ये दो दिन में धीरे धीरे छंट जायेंगे जिससे सर्दी और बढ़ेगी। प्रदेश के ऊपर प्रेरित चक्रवात बना हुआ है साथ ही पक्षिमी विक्षोभ भी सक्रिय है । बादल छंटते ही मौसम में तेज बदलाव आयेगा और शीत लहर चलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews