Gwalior News : आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत, एक गंभीर घायल, खेत का कराने पहुंचे थे सीमांकन, भितरवार का मामला

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला खेत पर पहुंच गया था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Lightning

Gwalior News : ग्वालियर के भितरवार तहसील में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा खेत में सीमांकन के दौरान हुआ है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, भितरवार विकासखंड के करहिया गांव में विपटी जाटव के खेत के सीमांकन के लिए पप्पू परमार, कुकू तिवारी, हरी सिंह कुशवाह और बल्ली कुशवाह पटवारी संग पहुंचे थे। सीमांकन के दौरान तेज बारिश होने के चलते यह सभी खेत में मौजूद जामुन के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए।

gwalior news

अचानक पेड़ के नीचे खड़े इन लोगों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी, जिसके बाद पप्पू परमार, कुकू तिवारी, हरी सिंह कुशवाह और बल्ली कुशवाह की मौत हो गई वही उदयभान कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गया। आपको बता दें चारों मृतक पटवारी से अपनी जमीन को लेकर कुछ चर्चा करने के लिए आए थे।

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला खेत पर पहुंच गया था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews