
Gwalior News : ग्वालियर की मुरार थाना पुलिस ने ई रिक्शा में चोरी करने वाली गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है , गिरोह के सदस्य उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, इन लोगों ने मुत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में इस तरह की की वारदात की हैं, पुलिस ने गैंग के सदस्यों से एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड तथा 4 सर्जिकट ब्लैड जप्त की गई।
ई-रिक्शा में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार
ग्वालियर में पिछले कुछ दिनों में ई रिक्शा में चोरी और लोगों की जेब कटने की घटना में वृद्धि होने की बात सामने आई तो एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने अधिकारियों को बदमाशों की गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। सभी थाने इस मामले को लेकर एक्टिव हुए इसी दौरान आज मुरार थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि तीन-चार लड़के मुरार टैम्पो स्टेण्ड सब्जी मण्डी के पास ऑटो से उतरने वाली सवारियों की जेब काटने की बात कर रहे है और वह जेब कतरे जैसे लग रहे हैं।
पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने की कोशिश की, पुलिस ने घेरकर पकड़ा
सूचना मिलने के बाद मुरार थाना टी आई मदन मोहन मालवीय ने पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। टीम ने रामलीला मैदान पहुंचकर देखा, मंच के पास कुछ लड़के दिखे, पुलिस टीम को देखकर उनके द्वारा मौके से भागने का प्रयास किया गया लेकिन उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये लड़कों के नाम व पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम और उम्र मोहम्मद एजाज उम्र 20 साल, अहमद हसन उम्र 45 साल, नफीस अहमद उम्र 45 साल और सबूद अहमद उम्र 49 साल बताई, चारों उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले थे।
आरोपियों के जेब और बैग से सर्जिकल ब्लेड और अवैध हथियार मिले
संदेह के आधार पर उक्त चारों संदेहियों की बारी-बारी से तलाशी ली, मोहम्मद एजाज की तलाशी में उसकी जेब से खुला हुआ एक सर्जिकल ब्लेड, अहमद हसन की जेब से भी खुला हुआ एक सर्जीकल ब्लैड, नफीस अहमद की जेब से भी खुला हुआ सर्जीकल ब्लैड व पिट्ठू बैग से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक 315 बोर का जिंदा कारतूस मिला तथा सबूद अहमद की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से भी एक खुला हुआ सर्जीकल ब्लैड बरमाद हुआ।
यूपी और बिहार में कर चुके कई वारदात
पकड़े गये आरोपियों से की गई पूछताछ में पुलिस को मालूम चला कि उक्त अंतरराज्यीय गैंग ऑटो तथा टमटम में बैठी सवारी का ध्यान बांटकर चोरी करते हैं। इनके द्वारा बनारस, बिजनौर तथा पटना में भी इसी प्रकार की वारदातों को अंजाम दिया है। गैंग के सदस्यों से शहर में टमटम में हुई चोरी की वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, चारों आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
[dgv_vimeo_video id=”990059762″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

