Gwalior News : आसमान से गिरा भारी गोला, धान के खेत में हुआ गहरा गड्डा, ग्रामीणों में दहशत

Gwalior News : आसमान से गिरा भारी गोला, धान के खेत में हुआ गहरा गड्डा, ग्रामीणों में दहशत

Gwalior News : ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र में रहने वाले कुछ गांवों के ग्रामीण उस समय दहशत में आ गए जब उन्हें तेज आवाज सुनाई दी और एक जोरदार धमाका हुआ, ग्रामीण खेतों की तरफ भागे तो उन्हें एक धान के खेत में बड़ा सा गोला दिखाई दिया और गोले पास ही एक बड़ा सा गड्डा दिखाई दिया, ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद एसपी ने बम डिस्पोजल स्क्वाड और फोरेंसिक टीम को रवाना कर दिया।

आसमान से क्या गिरा जिसने खेत में किया गहरा गड्डा

ग्वालियर के भितरवार ब्लॉक के जोरा श्यामपुर गाँव में रहने वाले ग्रामीणों ने एक जोरदार धमाका सुना, आवाज सुनते ही ही ग्रामीण घबरा गए, उन्होंने आवाज की दिशा में दौड़ लगाई तो पूरन आदिवासी के खेत में एक बड़ा सा गोला दिखाई दिया , गोले के पास में ही दो तीन फीट गहरा गड्डा भी दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने घूमती हुई नीचे आती वस्तु को देखा, दहशत में गाँव  

खेत से कुछ दूरी पर अपने खेत में काम कर रहे किसानों ने बताया कि उन्होंने आसमान से चमकती हुई कोई वस्तु नीचे गिरती हुई देखी जो बहुत तेजी से घूमती हुई आ रही थी और खेत में गिर गई, ग्रामीणों की माने तो इसका वजन 50 किलो के आसपास है, ग्रामीणों ने भितरवार थाने को सूचना दी, थाना प्रभारी रमाकांत उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले ग्रामीणों को गोले के पास से हटाया और फिर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी, बम डिस्पोजल स्क्वाड, वैज्ञानिक पहुंचे 

भितरवार एसडीएम डी एन सिंह भी मौके पर पहुंचे अन्य प्रशासनिक अमला भी वहां पहुंचा, एसपी राजेश सिंह चंदेल ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को ग्वालियर से रवाना किया बस डिस्पोजल स्क्वाड को भी रवाना किया, एसपी ने कहा कि हम वैज्ञानिकों को भी भेजकर जांच कराएँगे , मौसम विभाग से भी जानकारी लेंगे जरुरत पड़ी तो सेना के अधिकारियों से भी परामर्श करेंगे कि आखिर ये गोला है क्या? एसपी का कहना है कि गोले गिरने की सूचना दो अन्य गाँवो से भी ई है वहां भी परिक्षण करवा रहे हैं।

एसपी ने कहा दो तीन जगह से मिली है सूचना, परीक्षण करवा रहे कि ये है क्या 

बता दें कि जोरा के अलावा ग्राम मस्तूरा भी गोला गिरा है उसे तो बच्चे हाथ में लेकर खेल रहे हीन जिससे समझ आता हा इकि वो अधिक वजनी नहीं है लेकिन जोरा में गिरा गोला बहुत वजनी बताया जा रहाहै , बहरहाल आज जब से गोला गिरा है आसपास के गाँव के ग्रामीण भी इसे देखने के लिए पहुँच रहे हैं सभी के लिए ये दहशत के साथ साथ कौतुहल का विषय भी है , अब देखना होगा कि बम डिस्पोजल स्क्वाड और वैज्ञानिकों की टीम परिक्षण के बाद क्या बताती है कि आखिर ये गोला है क्या और आया कहाँ से?

[dgv_vimeo_video id=”855691231″]

[dgv_vimeo_video id=”855691478″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews